फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Camp comes from a sense of discipline

शिविर से आती है अनुशासन की भावना

Wed, 24 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 24 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Camp comes from a sense of discipline
शिविर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राजकीय बालिका इंटर कालेज चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का बुधवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 
विज्ञापन


शिविर में मुख्य अतिथि रहे प्रधानाचार्य हर प्रसाद यादव ने कहा कि स्काउट गाइड शिविर में छात्राओं में सेवा एवं अनुशासन की भावना का विकास होता है। कहा कि सेवा के मार्ग में अड़चनें आती हैं, लेकिन उसफलता जरूर मिलती है। प्रधानाचार्य एके राठौर ने कहा कि शिविरों के महत्व की जानकारी दी। वहीं प्रशिक्षक रामपाल गिरी, राममोहन मिश्र, रीता राठौर ने छात्राओं को स्काउट गाइड नियम, प्रतिज्ञा एवं सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। सिद्वांत, स्काउटिंग का इतिहास, प्राथमिक चिकित्सा, सजावट, बिना वर्तनों के भोजन बनाना, प्रतीक चिह्न, बैज और उद्देश्यों के बारे में बताया। शिविर के अंतिम दिन छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आकर्षक रंगोली बनाई। साथ ही प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही छात्राओं को पुरस्कार दिया गया। मौके पर पूर्व प्रधानाचार्या सुमन यादव, गाइड प्रभारी निर्मल कुमारी, वीपी सिंह, रघुवीर प्रसाद, सरोज यादव, आशा शर्मा, सुनीता देवी, खुशबू पांडेय, अनुपम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed