फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   By starting a juice corner, Meenu gave a new direction to her dreams.

Mainpuri News: जूस कॉर्नर शुरू कर मीनू ने अपने सपनों को दी नई दिशा

Wed, 30 Sep 2026 12:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
By starting a juice corner, Meenu gave a new direction to her dreams.
मीनू
एटा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। योजना का लाभ उठाकर असरोली एटा निवासी मीनू ने कचहरी चौराहा पर जूस कॉर्नर शुरू कर अपने सपनों को नई दिशा दी है।
विज्ञापन

मीनू ने योजना के तहत पांच लाख का ऋण प्राप्त कर अपना व्यवसाय स्थापित किया। उनके प्रतिष्ठान पर ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार के जूस, शेक और अन्य पेय पदार्थ उपलब्ध हैं। मीनू के अनुसार, उन्होंने नौकरी की तलाश करने के साथ-साथ स्वरोजगार को भी एक बेहतर विकल्प माना।
विज्ञापन

सरकारी योजना के माध्यम से आर्थिक सहयोग मिलने के बाद उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया। उनका कहना है कि स्वयं का कारोबार शुरू करने से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है और वह भविष्य में अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के जरिये युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मीनू की पहल उन युवाओं के लिए उदाहरण है जो नौकरी के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर तलाश रहे हैं। -अर्चना कुमारी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed