फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   businessman of Mainpuri has been confirmed dengue positive vigilance has been increased in district

Mainpuri News: कारोबारी में मिला डेंगू पॉजिटिव, जिले में बढ़ाई सतर्कता; मोहल्ले में बचाव के किए गए इंतजाम

Sun, 01 Sep 2024 06:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Sep 2024 06:52 PM IST
सार

मैनपुरी निवासी कारोबारी में डेंगू पॉजिटिव पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में सतर्कता बढ़ाई गई है। मोहल्ले में बचाव के इंतजाम किए गए। 

विज्ञापन
businessman of Mainpuri has been confirmed dengue positive vigilance has been increased in district
डेंगू - फोटो : amarujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में निवासी कारोबारी के एनसीआर में डेंगू पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। संबंधित क्षेत्रों में टीम भेजकर जांच कराई गई है। वहीं बचाव कार्य के लिए दवा आदि का छिड़काव भी कराया गया है।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला देवी रोड निवासी रणवीर सिंह नोएडा एनसीआर में रहकर कारोबार करते हैं। उनका बाहर आना जाना भी रहता है। एनसीआर में बुखार आने के बाद वे मैनपुरी आए और उनके द्वारा आगरा की एक निजी लैब में जांच कराई गई। जांच में वे डेंगू पॉजिटिव निकले। पोर्टल पर रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। 

विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश पर सहायक जिला मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह और महामारी के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल यादव की देख रेख में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देवी रोड पर रणवीर सिंह परिहार के परिजन से मुलाकात की। यहां किसी को कोई दिक्कत नहीं मिली। इसके बाद उनके घर और आस-पास डेंगू से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराया गया। 
 

सहायक जिले मलेरिया अधिकारी ने बताया कि उनके सभी परिजन स्वस्थ हैं। उन्हें एनसीआर में रहते हुए बुखार आया है। पोर्टल पर जांच रिपोर्ट के आधार पर उनके परिजन की जानकारी ली गई है। इसके बाद भी उनके आस-पास सफाई व्यवस्था सही कराई गई है। दवा का छिड़काव भी कराया गया है।
 
विज्ञापन

डेंगू संदिग्ध मिलने पर नगला पंची भेजी गई टीम

भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नगला पंची निवासी सरमन सिंह को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने जिला अस्पताल आकर जांच कराई। जांच के दौरान वे एनएस-1 पॉजिटिव निकले। डेंगू संदिग्ध दिखने के बाद सीएमओ के निर्देश पर मलेरिया विभाग की टीम को नगला पंची भेजा गया। 
 

उनकी एलाइजा जांच कराई गई। एलाइजा जांच निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। बचाव की दृष्टि से सरमन सिंह के परिजन के स्वास्थ्य की जांच की गई और आस-पास सफाई कराते हुए दवा का छिड़काव कराया गया।
 

जिले में वर्तमान में एक भी डेंगू संक्रमित नहीं है। एनसीआर में निवास करने वाले एक कारोबारी की रिपोर्ट पोर्टल पर मिली थी। उनके घर टीम भेजकर जांच कराई गई है। वहीं भोगांव के नगला पंची में एक संदिग्ध मिलने पर उसकी एलाइजा जांच कराई गई जिसमें वो निगेटिव निकला है। -डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed