फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Bus Crashes Into Truck Trailer on NH-2 Over 15 Passengers Seriously Injured

एनएच-2 पर भीषण हादसा: बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर, 15 से ज्यादा यात्री गंभीर घायल

Sun, 18 Jan 2026 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Jan 2026 09:17 AM IST
सार

कोहरे की वजह से नेशनल हाईवे-2 पर सुबह-सुबह भीषण हादसा हो गया। बस और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत में 15 लोगों के घायल होने की सूचना है। 

विज्ञापन
Bus Crashes Into Truck Trailer on NH-2 Over 15 Passengers Seriously Injured
हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हाईवे पर बस और ट्रक ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत हो गई।  हादसे में बस में बैठे लगभग 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सवारी से बस आगरा से इटावा की तरफ जा रही थी।  ट्रेलर भी मशीनों को लाद कर आगरा से इटावा की तरफ ही जा रहा था। चालक ने अचानक ट्रेलर मोड़ दिया, जिसकी वजह से पीछे से आ रही बस ट्रेलर में घुस गई। सीधी भिड़ंत में 15 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना पर मौके पर भारी तादाद में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर करहल सीओ अजय सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed