{"_id":"5772b5ab4f1c1ba32c79b2c7","slug":"bullion-market-traders-put-the-jam-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार बंद कर सराफा व्यापारियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार बंद कर सराफा व्यापारियों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार रात सराफ व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना से गुस्साए व्यापारियों ने मंगलवार दोपहर आगरा-मैनपुरी मार्ग पर जाम लगा दिया। इतना ही नहीं लूट के खुलासे की मांग करते हुए सराफा बाजार भी बंद कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। आश्वासन मिलने पर करीब एक घंटा बाद व्यापारियों ने जाम खोल दिया। बाद में बाजार भी खुल गया। व्यापारियों ने एसपी को भी प्रार्थना-पत्र दिया।
मोहल्ला अग्रवाल निवासी सराफ राजू वर्मा रात करीब नौ बजे सुनार गली स्थित अपनी दुकान बंदकर स्कूटी से घर जा रहे थे। तभी रास्ते में दो बाइकों पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने स्कूटी रुकवा ली। बाद में सराफ को तमंचा दिखाकर स्कूटी और उस पर लटका बैग लूटकर भाग गए। रामू ने पहले तो लूट की घटना को लाखों का बताया, लेकिन दी गई तहरीर में महज 1.60 लाख रुपये की लूट होने का जिक्र किया है। मंगलवार सुबह घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने आगरा-मैनपुरी मार्ग स्थित संता बसंता चौराहा पर जाम लगा दिया। व्यापारी लूट कांड के खुलासे की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना मिलते ही सीओ सिटी शिष्यपाल मौके पर पहुंच गए। उन्हाेंने व्यापारियों से काफी देर तक बात कर भरोसा दिलाया की जल्द ही व्यापारी के साथ लूट करने वाले आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। इस आश्वासन पर एक घंटे बाद जाम खुला। वहीं मौके पर पहुंचे एसपी ने एक सराफ की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी के फुटेज निकलाने के निर्देश शहर कोतवाल को दिए। कहा कि वो फुटेज में संदिग्ध लोगों की पहचान करें साथ ही पीड़ित व्यापारी से भी मदद ली जाए। बाद में व्यापारियों ने एसपी कार्यालय पर पहुंचकर एक प्रार्थना-पत्र दिया। एसपी देवरंजन वर्मा से घटना के जल्द खुलासे की मांग की।