{"_id":"6512cffbea80c8b8e506c933","slug":"bullies-beat-up-and-shot-person-who-tried-to-intervene-during-fight-in-mainpuri-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दो लोगों के झगड़े का किया बीच-बचाव...तो एक पक्ष ने उसी पर बोल दी चढ़ाई, पहले लाठी से पीटा फिर मार दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो लोगों के झगड़े का किया बीच-बचाव...तो एक पक्ष ने उसी पर बोल दी चढ़ाई, पहले लाठी से पीटा फिर मार दी गोली
Tue, 26 Sep 2023 06:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 26 Sep 2023 06:05 PM IST
सार
मैनपुरी में दो लोगों के झगड़े का बीच-बचाव किया तो एक पक्ष ने उसी पर चढ़ाई बोल दी। पहले लाठी से पीटा फिर गोली मार दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।
विज्ञापन
Mainpuri News: गोली लगने से घायल कुंवरबहादुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को एक झगडे़ में बीच बचाव के दौरान कुंवरबहादुर गोली लगने से घायल हो गए। मंगलवार को उनकी बहू की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बेवर थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर गनू (मटैना) निवासी कुंवरबहादुर सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर गया है। उक्त घटना को लेकर घायल कुंवर पाल के भाई की पत्नी राधा देवी ने तहरीर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- कासगंज का युवक आईएसआई एजेंट: फेसबुक पर पहले हरलीन फिर प्रीती से दोस्ती, यूं देने लगा सेना की खुफिया जानकारी
विज्ञापन
बताया कि सोमवार की सुबह गांव के ही दिलीप और मोहन के बीच कहासुनी हो गई थी। जेठ कुंवरबहादुर ने बीच बचाव किया था। देर शाम मोहन, करू, रणजीत और सचिन लाठी डंडा लेकर आए और जेठ को पीटा और गोली मार दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।