फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   bukhaar se vrddha kee maut, ek rephar

बुखार से वृद्धा की मौत, एक रेफर

Wed, 09 Nov 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 09 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
bukhaar se vrddha kee maut, ek rephar
मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती बुखार के मरीज। - फोटो : ब्यूरो
जिला अस्पताल में बुखार, मलेरिया और सांस से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुखार से पीड़ित एक वृद्धा की मौत हो गई। वहीं बुखार से गंभीर हालत होेने पर एक को सैफई रेफर कर दिया। बुधवार को जिला अस्पताल में विभिन्न रोगों से पीड़ित 713 से अधिक रोगी पहुंचे। अस्पताल पहुंचने वालों में सौ से अधिक रोगी वायरल फीवर और सांस से पीड़ित थे।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र के बाईपास रोड निवासी वृद्धा बलाकली (80) को अचानक तेज बुखार आ गया। परिवारीजनों ने प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। यहां आराम न मिलने पर बुधवार की दोपहर वह बलाकली को जिला अस्पताल लाए, यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

करहल रोड निवासी अशोक सक्सेना (60) को बुखार आने पर परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। बुधवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही रोगियों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई। सुबह नौ बजे से ही औषधि वितरण काउंटर पर रोगियों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। हर रोगी पहले उपचार लेने के लिए प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed