फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   BSP leaders perform Collectorate

बसपा नेताओं ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Wed, 08 Jun 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 08 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
BSP leaders perform Collectorate
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना करहल क्षेत्र के ग्राम नाकऊ में दलितों की पिटाई के मामले ने राजनैतिक रंग ले लिया है। बुधवार को पीड़ितों के साथ बसपा नेताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। ऐसा न होने होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


थाना करहल क्षेत्र के ग्राम नाकऊ में दलित समाज के लोगों पर भू-माफियाओं के उत्पीड़न की शिकायत को लेकर बसपाई बुधवार को पीड़ितों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। बसपा जिलाध्यक्ष एसपी सिंह राणा का कहना था कि भू-माफियाओं ने दलितों के घर के बाहर बने शौचालय को जेसीबी से गिरा दिया। इसके बाद आरोपी विमल कुमार, आशाराम दुबे, कमल दुबे, भानू ने साथियों के साथ मिलकर घर में मौजूद पुरुष और महिलाओं को पीटकर घायल कर दिया। आरोप लगाया कि इस घटना को क्षेत्र के लेखपाल और एसओ से सांठगांठ कर अंजाम दिया गया। बसपा नेताओं ने कहा कि आरोपियों ने पीड़ितों के खिलाफ ही थाने में झूठा मुकद्मा दर्ज करा दिया। इसे तत्काल वापस लिया जाए, नहीं तो बसपा आंदोलन करने पर विवश होगी। ज्ञापन देने वालों में मंडल कोआर्डिनेटर दीपक पेंटर, गोविंद कठेरिया, अनार सिंह दिवाकर, उमाशंकर पांडेय, रामनरेश वर्मा, प्रेमचंद्र कश्यप, रिहान उल्ला खान, महाराज सिंह शाक्य, सुरेंद्र यादव, कमलेश कुमारी आदि बसपाई मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed