फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   BSP in the district began to blow again

जिले में बसपा को फिर लगा झटका

Wed, 29 Jun 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 29 Jun 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
BSP in the district began to blow again
Negotiations - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रतिपक्ष के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बहुजन समाज पार्टी छोड़ने के बाद जिले में पार्टी को एक और तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के कद्दावर युवा नेता और पूर्व में भोगांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके आशीष सिंह उर्फ राहुल राठौर ने बुधवार को बसपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके जाने के बाद एक ओर पार्टी का जिले में एक क्षत्रिय नेता नहीं रहा। वहीं भोगांव और किशनी विधानसभा क्षेत्र में बसपा को खासा नुकसान होने की संभावना है। उनके जाने के बाद अभी और कई के पार्टी को अलविदा कहने की संभावना है।
विज्ञापन


बुधवार को अचानक बसपा के युवा नेता राहुल राठौर ने पार्टी को अलविदा कर दिया। उन्होंने घर पर बुलाई पत्रकार वार्ता में कहा कि बसपा में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। प्रत्याशी चयन से लेकर छोटे निणयों में भी किसी पदाधिकारी या कार्यकर्ता की राय नहीं ली जा रही। विधानसभा के लिए जारी की गई सूची में से अधिकांश का कोई राजनीतिक कैरियर नहीं है। उन्हें सिर्फ नोटों की गड्डी के बदले टिकट दी गई है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के जाने के बाद अब पार्टी में कार्यकर्ताओं की सुनने वाला कोई नहीं है। मायावती किसी से मिलती ही नहीं हैं। वे सिर्फ तुगलकी फरमान जारी करती हैं। वे पिछले 14 वर्षों से बसपा से जुड़े थे। 
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि वर्तमान में वे किसी पार्टी को ज्वाइन नहीं करेंगे। सिर्फ स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ रहेंगे। एक जुलाई को लखनऊ में बुलाई गई स्वामी प्रसाद मौर्य की बैठक में शामिल होने के लिए वह जाएंगे। उन्होंने कहा कि संभवत: मौर्य अपनी पार्टी भी बना सकते हैं। इसके लिए पूर्व में बसपा छोड़ने वाले नेताओं और भविष्य में पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को एक साथ एक मंच पर लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि राहुल राठौर ने 2012 में भोगांव विधानसभा क्षेत्र से बसपा की टिकट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वे दूसरे स्थान पर रहे थे। वे सन 2008 में किशनी के ब्लाक प्रमुख रहे। वहीं वर्तमान में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महामंत्री भी हैं। 



राजनीतिक परिवार से हैं राहुल
मैनपुरी। राहुल राठौर जिले के एक रसूखदार राजनीतिक परिवार से हैं। उनके दादा शिववक्ष सिंह राठौर स्वतंत्रता सैनानी रहे। वह 1974 तक जिला परिषद के सक्रिय सदस्य रहे। इस दौरान 1961 से 1963 तक जिला परिषद के अंतरिम अध्यक्ष भी रहे। वे 1952, 1962 में करहल से विधानसभा क्षेत्र सदस्य रहे। वहीं 1984 में भोगांव से विधानसभा क्षेत्र सदस्य रहे। राहुल के पिता विजेंद्र सिंह राठौर 1986 में किशनी ब्लाक प्रमुख रहे। वहीं माता सुमन राठौर सन 2000 में जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं। राहुल भोगांव क्षेत्र से पूर्व विधायक उपदेश सिंह चौहान के दामाद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed