{"_id":"693ef77cb37734e3d309c5a2","slug":"brothers-returning-from-school-beaten-up-fir-registered-against-four-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-150491-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: स्कूल से लौट रहे भाइयों को पीटा, चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: स्कूल से लौट रहे भाइयों को पीटा, चार पर प्राथमिकी दर्ज
Sun, 14 Dec 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
कुरावली। स्कूल से घर लौट रहे सगे भाइयों की आरोपियों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने छात्रों का मेडिकल कराया। चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव हटऊ मुबारकपुर निवासी देवेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी। बताया कि 12 दिसंबर को भतीजा नितिन (11) और ललित (9) नगला किन्नर स्थित स्कूल से घर आ रहे थे। रास्ते में काली मंदिर के पास गांव के संजित, सरवेंद्र सिंह, विनोद सिंह और उमेश ने दोनों को रोककर गाली-गलौज की और पीटा। बच्चों को धमकाते हुए कहा कि अगर तेरा चाचा शिकायत करने गया तो घर आकर मार देंगे। बच्चों ने घर आकर मामले की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।