{"_id":"1fbc4a38e835d00350bf2b1cfc74217b","slug":"brighten-up-the-church-come-christmas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगमग हुआ चर्च, आया क्रिसमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगमग हुआ चर्च, आया क्रिसमस
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। क्रिसमस को लेकर क्रिश्चियन समाज के लोगों में उत्साह है। क्रिसमस ट्री, स्टार, केकों की विविधता ने क्रिसमस पर्व की खुशियों में चार चांद लगा दिए हैं। सर्द दिन और ठिठुरती रातों के बावजूद शहर में क्रिसमस की गर्माहट है। सेंटेनियल चर्च को आकर्षक विद्युत की झालरों से सजाया जा रहा है। घर-घर में क्रिसमस ट्री सजाए गए हैं। चर्च में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का काफी देर तक दौर चला।
क्रिसमस को लेकर शहर के मिशन कंपाउंड में उत्साह नजर आ रहा है। हर घर को बड़े ही आकर्षक ढंग से विद्युत झालरों से सजाया गया है। बच्चों की खुशी के लिए घर के आंगन में न सिर्फ स्टार टांगे गए हैं बल्कि क्रिसमस ट्री भी सजाए गए हैं। हर घर के बाहर टंगे स्टार, विद्युत झालरों से जगमगाती मकान की चहारदीवारियां। घरों के अंदर विद्युत झालरों चमकीली पन्नियों से सजा संवरा आंगन और कमरे और आंगन के बीच में बेहद ही खूबसूरती से सजाया गया क्रिसमस ट्री हर घर में नजर आ रहा है। कचहरी रोड स्थित सेंटेनियल चर्च को बड़ी ही खूबसूरती से सजाया गया है।
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देर रात तक चर्च में भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर जारी रहा। पादरी विशाल चरन ने बताया कि क्रिसमस पर सुबह 10 बजे क्रिसमस की विशेष आराधना होगी। उधर उत्साहित क्रिश्चियन समुदाय के युवक-युवतियों और बच्चों द्वारा बुधवार को क्रिसमस के लिए जमकर खरीदारी की गई। गिफ्ट कलेक्शनों और सजावटी सामानों की खूब बिक्री हुई।