फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   bridegroom did not come with wedding procession when demand for dowry was not met In Mainpuri

UP: हाथों में मेहंदी सजाए दुल्हन करती रही साजन का इंतजार, दूल्हा हो गया फरार; शादी के मंडप में मातम सा माहौल

Tue, 27 Jun 2023 05:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Jun 2023 05:39 PM IST
सार

मैनपुरी में दुल्हन हाथों में मेहंदी सजाए साजन का इंतजार करती रही। लेकिन बरात लाने की बजाय दूल्हा फरार हो गया। शादी के मंडप में मातम सा माहौल हो गया। 

विज्ञापन
bridegroom did not come with wedding procession when demand for dowry was not met In Mainpuri
UP: हाथों में मेहंदी सजाए साजन का इंतजार करती रही दुल्हन, दूल्हा हो गया फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवती हाथों में मेहंदी सजाए साजन का इंतजार करती रही। लेकिन, दरवाजे पर ना दूल्हा आया और ना ही बरात। दुल्हन को पता चला तो वह सदमे में चली गई। बताया गया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर लड़का पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन पक्ष ने बात करनी चाही तो बात करने की बजाय दूल्हा पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव प्यारपुर निवासी राजकुमार ने अपनी इकलौती पुत्री रूबी की शादी संजय कुमार निवासी गांव पराहार थाना औंछा के साथ तय की थी। 25 फरवरी को गोद भराई की रस्म पूरी हो चुकी थी। बरात आने की तारीख 22 जून तय हुई थी। राजकुमार इकलौती बेटी की शादी को लेकर बेहद खुश थे। वह तैयारियों में लगे हुए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- नौकरी नहीं मिली तो हो गया फ्रस्टेट: जरा सी बात पर पत्नी को दी दर्दनाक मौत...फिर तमंचे से उड़ा ली खुद की खोपड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच संजय ने मां की तबीयत खराब होने की बात कहते हुए करीब 1.50 लाख रुपये उनसे ले लिए। शादी के कार्ड बांटे जा चुके थे। वहीं समारोह स्थल आदि की बुकिंग हो चुकी थी। इस बीच संजय, उसके ताऊ लाल सिंह, मान सिंह ने दो लाख रुपये की मांग रख दी। कहा कि रुपये मिलने पर ही शादी होगी। ऐसा नहीं करने पर बरात नहीं लाने की बात कही। 

यह भी पढ़ेंः- दरोगा के बेटे पर सवार हुआ खून: पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर तड़पा-तड़पाकर मार डाला..खुद को गोली से उड़ाया

काफी देर तक मान मनौव्वल का दौर चला, लेकिन दूल्हा 22 जून को बरात लेकर नहीं आया। दुल्हन हाथों में मेंहदी लगाए बरात का इंतजार करती रही। लड़का पक्ष के लोग घर छोड़ कर पूंठ सकीट चले गए। पीड़ित राजकुमार ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed