{"_id":"6a2af60d4b5219604c0e3cc4","slug":"branch-postmaster-commits-suicide-after-being-subjected-to-workplace-harassment-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-160973-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: कार्यस्थल पर प्रताड़ना का शिकार शाखा डाकपाल ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: कार्यस्थल पर प्रताड़ना का शिकार शाखा डाकपाल ने की खुदकुशी
Thu, 11 Jun 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो12 निखिल वर्मा का फाइल फोटो
बिछवां(मैनपुरी)। डाक विभाग में तैनात शाखा डाकपाल ने कार्यस्थल पर की जा रही प्रताड़ना व वसूली प्रक्रिया से परेशान होकर बृहस्पतिवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें कर्मी ने दर्द बयां करते हुए मौत का जिम्मेदार डाक अधीक्षक व ओवरसियर को बताया। परिजन ने कार्रवाई की मांग करते हुए शव नहीं उठने दिया। पुलिस ने डाक अधीक्षक व ओवरसियर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के गांव राम नगर बलारपुर निवासी 26 वर्षीय निखिल वर्मा बेवर क्षेत्र की डाकघर मुंडई में शाखा डाकपाल के पद पर तैनात था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:45 बजे वह घर से चाय पीने के बाद खेत की तरफ चला गया था। जब काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजन ने तलाश शुरू की। दोपहर करीब 12 बजे निखिल का शव आम के पेड़ पर अंगौछे के फंदे से लटका मिला। परिजन को शव के पास ही रजिस्टर मिला, जब रजिस्टर खोल कर देखा तो उसमें से निखिल का लिखा सुसाइड नोट मिला। जिसे पढ़ कर परिजन के होश उड़ गए।
सुसाइड नोट में निखिल ने सबसे पहले माता-पिता और चाचा-चाची से माफी मांगते हुए कहा कि वह जो करने जा रहा है वह गलत है मगर अब उससे रहा नहीं जा रहा है। निखिल ने अपनी अंतिम इच्छा का जिक्र करते हुए कहा कि उसकी नौकरी किसी और को दिलाने की कोशिश न करना। इसी नौकरी की वजह से मैं आत्महत्या का कदम उठा रहा हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार मेल ओवरसियर श्याम मुरारी तिवारी है उसने ब्रांच ऑफिस में रखे 30 हजार रुपये ले लिए। यह रुपये खाते खोलने के लिए रखे थे। रुपये चले जाने की वजह से मैं खाते नहीं खोल पाया।
विज्ञापन
ओवरसियर ने छुट्टी पास कराने के लिए दो हजार रुपये मांगे थे। 9 जून को कहा कि तुम्हारा रजिस्टर चेक हो रहा है कुछ गलतियां मिली हैं। डाक अधीक्षक सुशील कुमार शुक्ला रुपये मांग रहे हैं। नहीं दोगे तो नौकरी नहीं कर पाओगे। प्रताड़ना से तंग आकर मैं जान दे रहा हूं, मेरी मौत के जिम्मेदार ओवरसियर और डाक अधीक्षक को सजा जरूर दिलाना।
पत्र पढ़ने के बाद परिजन में आक्रोश व्याप्त हो गया। मौके पर शव को मोर्चरी ले जाने आई पुलिस को रोक दिया। परिजन पहले कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष आशीष दुबे ने मृतक के पिता धर्मेंद्र को कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद करीब दो बजे शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर नमूने एकत्र किए। सुसाइड नोट को कब्जे में लिया है। पुलिस ने डाक अधीक्षक व मेल ओवरसियर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
मृतक के पिता धर्मेंद्र सिंह की तहरीर पर डाक अधीक्षक व मेल ओवरसियर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई करेगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। -रामकृष्ण द्विवेदी, सीओ भोगांव