फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Boy died of snake bite while plucking watermelon on farm in Mainpuri

Mainpuri News: तरबूज तोड़ते समय बालक को सांप ने काटा, झाड़-फूंक कराते रहे परिजन; हो गई मौत

Sat, 10 Jun 2023 04:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Jun 2023 04:50 PM IST
सार

मैनपुरी में तरबूज तोड़ते समय बालक को सांप ने काट लिया। परिजन गांव में झाड़-फूंक कराते रहे। देर रात तक जब हालत नहीं सुधरी तो उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Boy died of snake bite while plucking watermelon on farm in Mainpuri
Mainpuri News: तरबूज तोड़ते समय बालक को सांप ने काटा, हो गई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में खेत पर तरबूज तोड़ते समय आठ वर्षीय बालक को सांप ने काट लिया। जानकारी होने के बाद परिजन घर ले गए। इसके बाद घंटों वह उसका झाड़ फूंक कराते रहे। देर रात हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। घटना से घर में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन

तरबूज तोड़ने खेत गया था

घटना भोगांव थाना क्षेत्र के गढ़िया गोविंदेपुर गांव की है। गांव निवासी प्रमोद कुमार ने खेत में तरबूत की फसल बोई हुई है। शुक्रवार की शाम उनका आठ वर्षीय पुत्र नीरज तरबूज तोड़ने के लिए खेत गया था। खेत में तरबूत के पत्तों के नीचे सांप छिपा बैठा था। नीरज का पैर सांप के ऊपर पड़ गया। दबाव में आने से सांप ने नीरज को काट लिया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: साहब! मैंने उस लड़के से शादी की तो उसकी प्रेमिका मर जाएगी और...बात सुनकर पुलिस भी शर्म से हुई पानी-पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन से उसे उठाकर घर लेकर गए

सांप के काटने से वह घबरा गया और वहां से घर की ओर भागा। कुछ दूर जाकर वह बेसुध होकर गिर गया। परिजन ने देखा तो उसके पास पहुंचे। परिजन उसे बेसुध अवस्था में लेकर घर आ गए। बच्चे को बीच में थोड़ा होश आया तो उसने सांप काटने की बात बताई। 


यह भी पढ़ेंः- 45 की उम्र में हुआ प्यार: युवक को पीटा, उसकी बीबी व घर पर कर लिया कब्जा, समाज से मिले ताने तो उठाया खौफनाक कदम

हालत नहीं सुधरी तो अस्पताल लेकर पहुंचे

इस पर परिजन उसे लेकर आसपास के गांवों में घूमते रहे। वह दिन से लेकर रात तक झाड़ फूंक कराते रहे। देर रात तक जब हालत नहीं सुधरी तो वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed