फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   body of youth found hanging who missing for 19 days in Mainpuri

UP News: इस हाल में मिला 19 दिन से लापता युवक का शव, पछाड़ खाकर गिरा पिता; केमिकल से बिगाड़ा चेहरा

Sun, 04 Aug 2024 07:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Aug 2024 07:44 PM IST
सार

दूसरे समुदाय के कमरे में 19 दिन से लापता युवक का शव इस हाल में मिला। देखकर पिता पछाड़ खाकर गिर गया। केमिकल से चेहरा बिगाड़ा गया था। 

विज्ञापन
body of youth found hanging who missing for 19 days in Mainpuri
हर्षित गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की शाम 19 दिन से गायब युवक का शव फंदे पर लटका मिला। शव दूसरे समुदाय के युवक के कमरे में मिला। मौके पर पहुंचे घरवालों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मामला संभाला। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन


घटना कुरावली थाना क्षेत्र के पठानाम मोहल्ले की है। यहां के निवासी जावेद पुत्र रजीउल्ला की खाद की दुकान है। दुकान पर हर्षित गुप्ता (25) काम करता था। वह जावेद के गांव दिवरई में बने एक कमरे में रहता था। हर्षित मूल रूप से कासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र के राजीव नगर रहने वाला था। 

विज्ञापन

16 जुलाई से हर्षित से बात न होने पर उसके पिता आलोक बेहद परेशान थे। रविवार को आलोक ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उसके पुत्र को जावेद ने गायब कर दिया है। पुलिस पहले तो गुमशुदगी की तहरीर देने का दबाव बनाती रही। जब पीड़ित पक्ष के लोग अधिक संख्या में थाना पहुंच गए तो पुलिस ने जावेद को थाने बुलाया। 

शाम को पुलिस जावेद तथा आलोक को लेकर दिवरई गांव स्थित कमरे पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में आलोक ने कमरे का ताला तोड़ा। अंदर कमरे में सफेद गमछे के फंदे पर बेटे का शव लटका मिला। देखकर पिता आलोक बेहोश हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर और फोर्स बुलाई। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन

चेहरे पर डाला गया केमिकल

फंदे पर टगे युवक का चेहरा जला हुआ लग रहा था। लेकिन, हैरान करने वाली बात यह थी कि कोई बदबू नहीं आ रही थी। ऐसा लग रहा था कि शरीर पर कोई केमिकल डाला गया हो। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को भी कोई जानकारी नहीं थी।

दो घटनाओं से लोगों में रोष

बीते 29 जुलाई को नगर के मोहल्ला घनराजपुर में युवती द्वारा आत्महत्या करने के मामले मे दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप लगाया गया था। वहीं रविवार को फांसी पर लटके युवक की हत्या का आरोप भी दूसरे समाज के लोगों पर लगाया जा रहा है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed