{"_id":"669cee3099fb0c844d005977","slug":"body-of-young-man-found-lying-on-roadside-in-mainpuri-injury-marks-found-on-his-face-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव, चेहरे पर थे चोट के निशान; घरवाले बोले-हत्या की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव, चेहरे पर थे चोट के निशान; घरवाले बोले-हत्या की गई
Sun, 21 Jul 2024 05:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:30 PM IST
सार
मैनपुरी में युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। चेहरे पर चोट के निशान थे। इससे खून निकला था। घरवालों ने कहा कि हत्या की गई है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन, समझाती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की सुबह युवक का शव गांव से करीब 300 मीटर दूर सड़क किनारे पड़ा मिला। जानकारी मिलने के बाद परिजन में चीख पुकार मच गई। युवक के चेहरे से खून बह रहा था। परिजन ने हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की। फोरेंसिक की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
बिछवां थाना क्षेत्र के गांव नगला देवगंज निवासी कुछ ग्रामीण रविवार की सुबह गांव के बाहर जा रहे थे। तभी सड़क किनारे गांव निवासी धर्मेंद्र राजपूत (34) का शव देख रुक गए। पास जाकर देखा तो धर्मेंद्र के चेहरे से खून बह रहा था। ऐसा लग रहा था कि किसी ने चेहरे पर वार कर उसकी हत्या की हो। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। उधर थाना पुलिस भी मौके पर आ पहुंची।
विज्ञापन
फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। उधर परिजन की ओर से हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की गई है। मृतक के भाई रविंद्र ने बताया कि गले पर निशान हैं और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से मारने के भी निशान है। किसी ने भाई की हत्या की है। हत्या का आरोप लगाने के बाद मौत का सही कारण जानने के लिए स्थानीय पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा है।
विज्ञापन
शनिवार की शाम युवक खेत पर था। परिजन उसको बुलाने गए तो झगड़ा भी हुआ था। युवक की हत्या हुई है या कुछ और इसकी सत्यता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगी। रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी। -सुनील कुमार सिंह, सीओ भोगांव