फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Body of one-year-old child found in bucket of water

UP: घर में काम कर रही थी मां...पास ही खेल रहा था मासूम, फिर ऐसी दर्दनाक घटना; बाल्टी में मिली वरुण की लाश

Thu, 18 Sep 2025 07:59 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 18 Sep 2025 07:59 PM IST
सार

एक साल के मासूम की माैत की खबर सुनते ही माता-पिता रोने बिलखने लगे। दर्दनाक घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बेहाल हैं।

विज्ञापन
Body of one-year-old child found in bucket of water
वरुण की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के बेवर के गांव रामपुर में बृहस्पतिवार सुबह एक वर्षीय मासूम बाथरूम में रखी पानी भरी बाल्टी में औंधे मुंह गिर गया। जब तक परिजन को जानकारी हुई, मासूम की सांसें थम चुकी थीं। चिकित्सक के मृत घोषित करने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पीड़ित रमन कुमार का एक वर्षीय पुत्र वरुण बृहस्पतिवार सुबह घर में खेल रहा था। मां करिश्मा घरेलू कार्य में व्यस्त हो गईं। इस बीच वरुण खेलते हुए बाथरूम में चला गया। बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में वह सिर के बल गिर गया। कुछ देर बाद जब मां ने इधर उधर देखा तो वरुण नजर नहीं आया। तलाश की तो बाथरूम का नजारा देख करिश्मा की चीख निकल गई। 
विज्ञापन


 

तुरंत ही बाल्टी में औंधे मुंह पड़े बच्चे को निकाल कर गोद में ले लिया। चीख सुनकर परिजन आ गए। अविलंब बच्चे को निजी चिकित्सक के यहां ले गए, वहां से जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। जिला अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही माता-पिता रोने बिलखने लगे। दर्दनाक घटना के बाद परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

 

मां करिश्मा हुई बदहवास, वरुण को पुकार रही
रमन की पत्नी करिश्मा ने एक साल पहले वरुण को जन्म दिया तो घर में खुशियां छा गई थीं। रमन के एक तीन वर्षीय पुत्री राधिका है, वहीं छोटे भाई अधिवक्ता अजीत कुमार के कोई संतान नहीं है। ऐसे में वरुण सभी के कलेजे का टुकड़ा था। 

माता पिता और चाचा की सुबह वरुण की मासूम मुस्कान के साथ शुरू होती थी। अपने इकलौते बेटे को खोने के बाद करिश्मा बदहवास सी हो चुकी है, आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह वरुण का नाम पुकारते हुए बुला रही हैं।

ये भी पढ़ें-UP: रोडवेज कार्यालय में सुनाई देने लगी चीखें..कर्मचारियों के उड़े होश, अधिकारी भी सन्न; इस हाल में मिला लिपिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed