फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Clerk beaten in roadways office in etah

UP: रोडवेज कार्यालय में सुनाई देने लगी चीखें..कर्मचारियों के उड़े होश, अधिकारी भी सन्न; इस हाल में मिला लिपिक

Thu, 18 Sep 2025 06:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 18 Sep 2025 06:58 PM IST
सार

एटा में रोडवेज कार्यालय में लिपिक को कमरे में बंदकर पीटा गया। आरोप साथी कर्मचारियों पर है। सूचना पर अधिकारी पहुंच गए। घायल लिपित को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 

विज्ञापन
Clerk beaten in roadways office in etah
लिपिक को अस्पताल में कराया भर्ती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा में आगरा रोड स्थित रोडवेज वर्कशॉप कार्यालय में कुछ कर्मचारियों ने लिपिक को कमरे में बंद कर पीटा। सूचना पर पहुंचे एआरएम ने उसको मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्कशॉप से दो लोगों का स्थानांतरण हो गया था। इस वजह से बुधवार को एआरएम कार्यालय में तैनात लिपिक महावीर सिंह निवासी गांव अतिया थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस को कुछ दस्तावेज तैयार करने के लिए भेजा था। महावीर वर्कशॉप कार्यालय में बैठकर रजिस्टर तैयार कर रहे थे। तभी परिचालक विकास मिश्रा, संविदा परिचालक जितेंद्रपाल सिंह और अज्ञात व्यक्ति आकर गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-MSME For Bharat: फिरोजाबाद के कांच उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, व्यापारियों को लालफीताशाही से आज़ादी
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आरोप है कि विरोध करने पर कमरे को अंदर से बंद कर लिया। जातिसूचक शब्द बोलते हुए कुर्सी से नीचे गिरा दिया और पीटने लगे। चीखने की आवाज सुनकर अन्य कर्मचारी आ गए। उन्हें देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंचे एआरएम ने गंभीर हालत में महावीर सिंह को इमरजेंसी में भर्ती कराया। इलाज चल रहा है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-UP: पुलिस की वर्दी में वसूली करता था तस्कर...चरस के साथ किया गिरफ्तार, दर्ज हैं 22 से अधिक मुकदमे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed