फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Body of married woman found hanging in room

Mainpuri News: कमरे में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 03 Jul 2026 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 03 Jul 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging in room
फोटो 4 अंजली उर्फ अंजू सक्सेना का फाइल फोटो
बेवर। मोहल्ला शिव नगर की रहने वाली विवाहिता की बृहस्पतिवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव फंदे पर लटका था ससुरालीजन फंदे से उतार कर सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। ससुरालीजन जहां खुदकुशी की बात कह रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मायके पक्ष की ओर से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिव नगर की रहने वाली 27 वर्षीय अंजली उर्फ अंजू सक्सेना के ससुर अनूप सक्सेना ने शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे पुलिस को सूचना दी कि बृहस्पतिवार देर रात पुत्रवधू ने खुदकुशी कर ली है। सूचना पर थाना पुलिस सीएचसी पहुंची, वहां ससुरालीजन ने बताया कि अंजली ने देर रात दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसके बाद पुलिस ने फौती दर्ज कर शव मोर्चरी भेजा। जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतका की मां गीता देवी निवासी गांव नवाबगंज जनपद कासगंज ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

बताया कि पुत्री की शादी 8 जुलाई 2022 को दीपांशु निवासी शिव नगर बेवर के साथ की थी। दहेज से बेटी के ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। बेटी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार पंचायत हुई, मगर ससुरालीजन की प्रताड़ना कम नहीं हुई। बृहस्पतिवार देर रात उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली। ससुरालीजन ने ही बेटी की हत्या की है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट व मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जलेबी की रेहड़ी लगाते हैं पति और ससुर
मृतका अंजली का पति व ससुर मोटा रोड तिराहे पर जलेबी की रेहड़ी लगाता है। मृतका के एक ढाई साल की पुत्री शगुन उर्फ आरुषि है। अंजली बेटी से बेहद प्यार करती थी, अंजली की मौत के बाद मासूम बेटी की आंखें घर में मां को तलाश रही हैं। मां के कहीं न मिलने से बच्ची कभी रोती है तो कभी मायूस होकर एक कोने में बैठ जाती है। उस मासूम को क्या पता कि वह जिस मां का इंतजार कर रही है, वह हमेशा के लिए छोड़ कर जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed