{"_id":"66829fedcdb7d3c811020349","slug":"body-of-laborer-found-lying-on-roadside-in-mainpuri-who-had-left-home-to-work-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: सड़क किनारे पड़ा मिला मजदूर का शव, घरवाले बोले- हत्या की गई; घर से काम पर जाने को निकला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: सड़क किनारे पड़ा मिला मजदूर का शव, घरवाले बोले- हत्या की गई; घर से काम पर जाने को निकला था
Mon, 01 Jul 2024 06:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:45 PM IST
सार
मैनपुरी में मजदूर का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। घरवालों ने हत्या किए जाने की बात कही। वह घर से काम पर जाने को निकला था।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की शाम सड़क किनारे मजदूर का शव पड़ा मिला। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिजन ने हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की। इसके बाद पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया। घटना कुर्रा थाना क्षेत्र के लेखराजपुर गांव के पास की है।
विज्ञापन
जनपद औरेया के थाना एरवा कटरा क्षेत्र के गांव नगला बैस निवासी श्रीचंद्र (28) एक साल से थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला मियां अपने बहनोई के घर पर रह रहा था। वहीं रह कर वह मजदूरी का काम करता था। रविवार नगला कल्लू निवासी एक व्यक्ति के यहां मजदूरी करने के लिए गया था।
विज्ञापन
शाम के समय श्रीचंद्र का शव थाना कुर्रा क्षेत्र में गांव लेखराजपुर के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन व रिश्तेदार भी आ गए।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने मजदूर की गला घोंट कर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की। इसके बाद मौत का सही कारण जानने के लिए सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे में श्रीचंद्र की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।