फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Blocks Gate employment servants lock highlighted

ब्लाक गेट पर रोजगार सेवकों ने ताला डाला

Thu, 13 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 13 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Blocks Gate employment servants lock highlighted
जड़ा ताला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने गुरुवार को ब्लाक गेट पर ताला डाल दिया। ब्लाक परिसर में नारेबाजी करके गेट पर सभा की। दीपावली से पूर्व मानदेय दिलाने की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन आगरा मंडल प्रभारी के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी को देकर मानदेय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवकों को कई महीनों से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय पाने के लिए रोजगार सेवक आंदोलन कर रहे हैं। गुरुवार को ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के आगरा मंडल प्रभारी विनय कुमार निगम मैनपुरी पहुंचे। उनकी मौजूदगी में ही ब्लाक परिसर में मौजूद रोजगार सेवकों ने ब्लाक गेट पर ताला डालकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन

सभा में आगरा मंडल प्रभारी ने कहा कि कई बार मांग किए जाने के बाद भी रोजगार सेवकों को मानदेय नहीं दिया जा रहा है। अगर दीपावली से पहले मानदेय नहीं मिला तो रोजगार सेवक आंदोलन करने को मजबूर होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विनय कुमार निगम, विनीता, रिंकू, सनोज कुमार, महेंद्र सिंह, अखिलेश शाक्य, सतेंद्र कुमार, किशनवीर सिंह, संजय कुमार, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed