{"_id":"58a88de84f1c1b815fd84f8a","slug":"black-snake-see-the-crowd-gathered","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले नाग को देखने उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काले नाग को देखने उमड़ रही भीड़
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sat, 18 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
सांप
तहसील क्षेत्र के नगला खुंडे में श्मशानघाट के निकट एक खेत में रोजाना बैठ रहे काले नाग के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोग नाग के दर्शन करने के साथ ही वहां चढ़ावा भी चढ़ाने लगे हैं।
नगला खुंडे में गांव के बाहर श्मशान घाट के निकट लगभग तीन फुट लंबा काला नाग पिछले एक माह से रोजाना सुबह 11 बजे अपने बिल से निकलकर खेत के कोने में एक स्थान पर आकर अपना फन फैलाकर बैठ जाता है। नाग के दर्शन के लिए क्षेत्र के पुरुष, महिलाएं और बच्चे सुबह से ही वहां आ जाते हैं। खेत में ही पल्ली व चादर बिछाकर नाग के निकलने का इंतजार करते हैं। जब तक नाग के दर्शन नहीं हो जाते तब तक लोग वहां जमे रहते हैं। लोगों की भीड़ जुटने के बाद भी अभी तक पुलिस गांव में नहीं पहुंची है। थानाध्यक्ष का कहना है उनको अभी तक ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। वह पता कराएंगे और शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा।