{"_id":"57dd80ca4f1c1b3c3dd4a844","slug":"bjp-workers-celebrated-the-birthday-of-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 66 वां जन्म दिवस पूरे जिले में भाजपाइयों ने जोर शोर से मनाया। जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। कस्बों की मलिन बस्तियों में सफाई अभियान चलाकर गलियों और नालियों की सफाई की।
शनिवार की सुबह भाजपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय सावित्री धर्मशाला में एकत्रित हुए। जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। पूर्व प्रदेश महामंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर बढ़ रहा है। गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान, नरेंद्र राठौर, शिवओंकार नाथ पचौरी, अरविंद तोमर, राहुल चतुर्वेदी, राहुल राठौर, प्रदीप चौहान, सौरभ दुबे, अनुराग पांडेय, बीना श्रीवास्तव, प्रेमसिंह शाक्य, सुषमा दीक्षित, ममता राजपूत, अजयपाल आदि मौजूद थे।
बेवर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला कुचलिया की मलिन बस्ती में सफाई अभियान चलाया। पूर्व एमएलसी रामनरेश अग्निहोत्री, चेयरमैन सरितकांत भाटिया, प्रदीप चौहान, जयपाल सिंह, विजय सिंह बैस, अनुराग पांडेय आदि ने गलियों और नालियों की सफाई की।
विज्ञापन
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रोपे 66 पौधे
बेवर (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने गग्गरपुर नहर पुल के निकट 66 पौधों का रोपण किया। राहुल राठौर, सुमित सिकरवार, अमन पांडेय, प्रशांत दुबे, भोला, गोपाल माहेश्वरी, प्रशांत बैस आदि ने पांडेय बाग़ में फलदार और छायादार पौधे रोपित किए। राहुल राठौर ने कहा प्रधानमंत्री के पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत पौधे रोपित किए।