फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   BJP workers and Bicwan police cordon Bhoganv

भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेरा भोगांव व बिछवां थाना

Tue, 12 Jul 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 12 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
BJP workers and Bicwan police cordon Bhoganv
सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को थाना भोगांव और बिछवां का घेराव किया। आरोप लगाया कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो चुका है। सपा के लोग भू माफिया से मिलकर जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। प्रदेश की जनता 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन


थाना भोगांव परिसर में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा के कुशासन से तंग आ चुकी है। भाजपा ही प्रदेश में सुशासन दे सकती है। सपा शासन में आम जनता तो दूर पुलिस अधिकारी तक सुरक्षित नहीं हैं। पूर्व एमएलसी रामनरेश अगिभनहोत्री ने कहा सपा शासन में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन की लूट की जा रही है। विकास का सारा रुपया सैफई में लगाया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक अशोक चौहान, नरेंद्र सिंह राठौर, शिवओंकार नाथ पचौरी, प्रदीप चौहान, राजेंद्र सोनी, सुरेंद्र सिंह चौहान, राजीव पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

थाना बिछवां का घेराव कर पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान ने कहा कि सपा मैनपुरी को अपना गढ़ कहती है मगर विकास के नाम पर भेदभाव करती है। जिले में बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए कई बार सरकार बनाने के बाद भी सपा ने कोई उद्योग नहीं लगवाया है। कविता राठौर ने कहा थाना बिछवां पुलिस ने फर्दपुर में भाजपा कार्यकर्ता मैदान सिंह पर जो जुल्म ढाया है वह सपा के इशारे पर किया गया है। इस मौके पर नरेंद्र सिंह राठौर, प्रेमसिंह शाक्य, गंधर्व सिंह, आलोक गुप्ता, रामानंद, कैलाश वर्मा, सुनील वर्मा लालू, मनोरमा सिंह, कमलेश राठौर, कौशलेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। बाद में भाजपा नेताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना बेवर का घेराव कर चेयरमैन सरिकांत भाटिया ने कहा कि सपा शासन में जमकर डग्गामारी हो रही है। सपा नेताओं की बसें रोडवेज बस स्टैंड के अंदर घुसकर सवारियां भरती हैं। विरोध करने पर रोडवेज कर्मियों के साथ मारपीट करते हैं। इस मौके पर विजय सिंह वैस, भइयालाल गुप्ता, अन्नू वैस, रामसरन वर्मा, सुनील वर्मा, रामनरेश अगिभनहोत्री, आलोक गुप्ता, प्रदीप चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed