{"_id":"572f7ca14f1c1b735f5ccefa","slug":"bjp-will-also-not-be-processed-at-the-police-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर कार्रवाई हो नहीं तो भाजपाई भरेंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर कार्रवाई हो नहीं तो भाजपाई भरेंगे जेल
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 08 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
मांग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम फर्दपुर में भाजपा कार्यकर्ता के परिवारीजनों के साथ हुई मारपीट मामला राजनीतिक रंग ले रहा है। रविवार को भाजपा के दो नेताओं ने पीड़ित परिवारीजनों से मुलाकात कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। फर्रुखाबाद सांसद ने 15 दिन में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर जेल भरने की चेतावनी दी। वहीं पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने मैदान सिंह की जल्द रिहाई करने की बात कही।
गांव फर्दपुर में दबिश देने गई टीम भाजपा कार्यकर्ता मैदान सिंह को शराब कारोबार में लिप्त होने और पुलिस पर हमला करने के आरोप में जेल भेज चुकी है। वहीं घटना के दिन गांव में दबिश देने गई टीम ने आरोपी के घर तोड़फोड़ की थी और महिलाओं, युवतियों से बदसलूकी की। रविवार को फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत गांव फर्दपुर पहुंचे यहां परिवारीजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने की बात कही। कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों पर अगर 15 दिन में कार्रवाई नहीं की गई तो भाजपाई जेल भरेंगे। पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सांसद ने कहा कि मैदान सिंह पर शीरा बिक्री का लाइसेंस है ऐसे में पुलिस की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। महिलाओं और युवतियों से मारपीट और बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और कार्यकर्ता मैदान सिंह को जल्द रिहा किया जाए। करीब आधा घंटे तक पीड़ित परिवार से हाल चाल लेने के बाद सांसद रवाना हो गए। वहीं दोपहर करीब साढ़े तीन बजे फर्दपुर पहुंचे पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने भी पुलिस कार्रवाई को गलत बताया।