फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   BJP objected to expand the limits of the municipality

नगर पालिका के सीमा विस्तार में भाजपा की आपत्ति

Thu, 09 Jun 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 09 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
BJP objected to expand the limits of the municipality
ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शासन के नगर पालिका क्षेत्र का सीमा विस्तार किए जाने के निर्णय के बाद गुरुवार को भाजपा ने पहली आपत्ति की। सचिव नगर निकाय को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। सीमा विस्तार में मनमानी किए जाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा सीमा विस्तार के नाम पर ग्रामसभा औडेंय पडरिया के आंशिक क्षेत्र टीपी नगर, पावर हाउस कालोनी को शामिल किया गया है। शेष भाग छोड़ दिया है। आंशिक भाग रेलवे क्रासिंग से करहल बाईपास चौराहा पहले से ही नगर पालिका की सीमा में स्थित है। पालिका की सीमा से छह किलोमीटर दूर ग्राम गनेशपुरा को शामिल किया गया है। शासन की नीति के विरुद्ध कृषि बहुल क्षेत्र को भी शामिल किया गया है। क्षेत्रीय किसानों को सुविधा से वंचित होना पड़ेगा। ग्राम झिंझाई के पास आसरा आवास बन रहे हैं। इनका भी शहरी क्षेत्र में शामिल होना जरुरी है।
विज्ञापन


25 जुलाई 2015 को पालिका बोर्ड की बैठक में सीमा विस्तार के संबंध में आधे से अधिक सभासदों के सामूहिक सुझाव औडेंय पडरिया, औडेंय मंडल को नगर पालिका की सीमा में शामिल करने पर नगर पालिका बोर्ड ने कोई निर्णय नहीं लिया है। ज्ञापन में दोनों ग्राम सभाओं को नगर पालिका के सीमा क्षेत्र में शामिल किए जाने की मांग की गई है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, प्रेमसिंह शाक्य, अरविंद गुप्ता आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed