फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   BJP leader Chauhan inconsolable atmosphere burial

भाजपा नेता चौहान की गमगीन माहौल में अंत्येष्टि

Mon, 02 Jan 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 02 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Chauhan inconsolable atmosphere burial
नवनीत के मकान पर ताला, घरवाले मैनपुरी रवाना - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता मदन चौहान और उनके पेट्रोल पंप के सेल्समैन की हत्या में शामिल बदमाश तीन दिन से मोहल्ला छपट्टी में एक मकान में किराए पर रह रहे थे। इस दौरान वह भाजपा नेता की रैकी भी करते रहे। घटना में प्रयुक्त कार और असलाह भी उन्हें यहीं उपलब्ध कराए गए। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ में ये खुलासे हुए हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार बदमाशों को जेल भेज दिया है और उनकी मददगारों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

घटना में शामिल दो बदमाश मेरठ से बस से पहले आगरा पहुंचे और वहां से सीधे मैनपुरी आए। दो बदमाशों के एक वैगनआर कार मैनपुरी छोड़कर गई थी। यहां आने के बाद उन्हें छपट्टी में एक मकान भी किराए पर दिलाया। उसी में रहकर ये लगातार मदन सिंह चौहान की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। देर रात पुलिस को बदमाशों ने पुलिस को वह मकान भी दिखा दिया है जिसमें वह ठहरे थे। पकड़े गए बदमाश मेरठ से अपने साथ हथियार या गाड़ी लेकर नहीं आए।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना के संबंध में करहल व दन्नाहार थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, 25 आर्म्स एक्ट व पुलिस टीम पर जान लेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस बरामद गाड़ी को मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की बता रही है, लेकिन मारा गया बदमाश नवनीत नेहरा मोदीनगर का रहने वाला था और गाड़ी पर जो नेम प्लेट लगी है, वह आगरा के नंबर की है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि गाड़ी भी बदमाशों को यही उपलब्ध कराई गई।  इंस्पेक्टर करहल ने बताया कि सभी बदमाशों को पूछताछ के बाद सोमवार देर शाम तीनों को जेल भेज दिया गया है। मारे गए बदमाश का इटावा में पोस्टमार्टम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामजद आरोपी घरों में ताला लगा फरार
पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में नामजद किए गए आरोपियों के यहां सोमवार को दबिश दी तो सभी के घरों पर ताला पड़ा मिला। उनकी गिरफ्तारी के पुलिस ने जिलेभर में ताबड़तोड़ दबिश दीं लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में आसपास के शहरों में भी दबिश दे रहीं हैं। इस संबंध में डीआईजी अजय मोहन शर्मा का कहना है कि अभी तक उक्त मामले में नामजद लोगों में किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही हैं।

यूपी 100 की सतर्कता के चलते पकड़े गए बदमाश
तालमेल बना रहा।
घटना के  बाद दोपहर करीब 12 बजे एक व्यक्ति ने करहल पर तैनात यूपी 100 की गाड़ी में बैठे पुलिस कर्मियों को सूचना दी और बताया कि बदमाश कुर्रा की ओर भाग रहे हैं। इस पर उक्त पुलिसकर्मियों ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। साथ ही कुर्रा में तैनात यूपी 100 की दो अन्य गाड़ियों को भी इसकी जानकारी दी। इसके बाद तीनों गाड़ियों ने बदमाशों को घेरना शुरू कर दिया। इसी बीच करहल पुलिस की गाड़ी भी आ गई। इसके बाद पुलिस ने करीब सात किलोमीटर तक बदमाशों का पीछा किया। पुलिस के फायर से जब बदमाशों की गाड़ी का टायर फटा तो वह उससे उतरकर भागने लगे। यूपी 100 और करहल पुलिस ने मिलकर दो बदमाशों को पकड़ लिया। एक अन्य को स्वाट टीम ने पकड़ा। ग्रामीणों ने भी घेराबंदी में पुलिस का साथ दिया।

आईजी ने टीम को दिया इनाम
आईजी सुजीत पांडेय ने पुलिस टीम की हौसला अफजाई की है। उन्होंने सोमवार को भाजपा नेता की हत्या करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 15 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed