फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   BJP is number one only on the strength of its workers

Mainpuri News: कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा नंबर वन

Tue, 05 May 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 05 May 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
BJP is number one only on the strength of its workers
फोटो 14 भाजपा कार्यालय पर प्रवासी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते एमएलसी मानवेंद्र सिंह। संवाद
मैनपुरी। भाजपा कार्यालय पर सोमवार को जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। अभ्यास वर्ग के होने वाले कार्यक्रम की समीक्षा एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि पार्टी का अगला कार्यक्रम अभ्यास वर्ग है। इसमें जिला कार्यसमिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, निकाय अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख की भागीदारी जरूरी है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा पूरे विश्व की नंबर एक पार्टी बन चुकी है। भाजपा केवल चुनावी राजनीति का माध्यम नहीं है। बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक व्यापक आंदोलन है। भाजपा की पहचान सिद्धांतों, अनुशासन और समर्पित कार्यकर्ताओं की शक्ति से है। जिला प्रभारी अनिल चौधरी ने कहा कि जिला कार्यसमिति की बैठक प्रत्येक महीने में एक बार करनी है। सभी पदाधिकारी मन की बात को गंभीरता से लें। भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल जितना ऊंचा होगा संगठन उतना ही मजबूत होगा।बैठक में शिवदत्त भदौरिया, गोविंद भदौरिया, अनुजेश यादव, संगीता गुप्ता, अनुराग पांडेय, मनेश चौहान, कश्मीर सिंह राजपूत, साधना गुप्ता, उदय चौहान, ऊषा त्रिपाठी, सीमा चौहान, संगीता राजपूत, शीतल चौहान, पंकज भदौरिया, सौरभ दुबे, भूपेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

बंगाल से लौटे कार्यकर्ताओं का स्वागत : पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में मैनपुरी जनपद से दो कार्यकर्ता प्रवासी बनकर गए थे। सोमवार को हुई बैठक में जिले के कार्यकर्ता गौतम चौहान, दुर्गेश भदौरिया का स्वागत किया गया। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बंपर जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed