{"_id":"58ca8ff84f1c1b194132aa07","slug":"bjp-encircles-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने थाना घेरकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने थाना घेरकर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने थाना घेरकर दिया धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव ताहरपुर में शाक्य समाज के लोगों के साथ मारपीट की घटना के बाद गुरुवार को भाजपाइयों ने थाने का घेराव किया। ग्रामीणों ने गांव भाऊपुर के सपा समर्थकों द्वारा मारपीट के बाद धमकी दिए जाने का आरोप लगाया। बाद में धरने पर बैठ गए। एसडीएम व सीओ के कार्रवाई करने के दिए आश्वासन पर माने।
विदित है कि होली के दिन सपा को वोट न दिए जाने से नाराज गांव भाऊपुर निवासी सपा समर्थकों ने ताहरपुर के शाक्य समाज के लोगों के साथ मारपीट व फायरिंग की थी। इस दौरान नकदी लूटने के साथ ही खेत से आलू भी खोदने नहीं दिए थे। उक्त मामले में घटना की शाम थाने में यादव व शाक्य पक्ष के लोगों के बीच समझौता हो गया था। मामला रफा दफा होने के बाद भी आरोपी पक्ष के लोग गांव में खुलेआम असलाह लेकर घूम रहे हैं। दहशत में आए ग्रामीणों ने जब इसकी सूचना भाजपा नेताओं को दी तो गुरुवार को भाजपा नेता अरुण प्रताप चौहान, रानू तोमर, किशन चौहान, अखिल सिकरवार, अर्पित चौहान, मोहन चौहान गांव पहुंचे। ग्रामीणों के साथ थाने का घेराव करने के साथ ही धरना पर बैठ गए। जानकारी होने के बाद एसडीएम और सीओ से फोन पर बातचीत की गई। अधिकारियों ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद भाजपाइयों ने धरना समाप्त कर दिया।