फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   BJP activists burned an effigy of Amit Shah

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका अमित शाह का पुतला

Wed, 25 Jan 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 25 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
BJP activists burned an effigy of Amit Shah
भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका अमित शाह का पुतला - फोटो : अमर उजाला
भाजपा द्वारा रमा शाक्य को करहल विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध शुरू हो गया है। कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत के पास भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर उनके पुतले फूंककर पार्टी प्रत्याशी बदले जाने की मांग की है।
विज्ञापन

हाल ही में बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुई रमा शाक्य को भाजपा ने करहल सीट से प्रत्याशी बनाया है। रमा शाक्य वर्ष 2012 में बसपा से मैनपुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। भाजपा द्वारा उनको प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध शुरू हो गया है। भाजपाइयों ने बुधवार को नगर पंचायत के पास एकत्रित होकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष केशव देव मौर्य के खिलाफ नारेबाजी कर उनके पुतले फूंके। कहा कि रमा शाक्य करहल क्षेत्र की रहने वाली नहीं हैं। उनकी विचारधारा भी भाजपा की नहीं है। अगर पार्टी ने प्रत्याशी नहीं बदला तो कार्यकर्ता चुनाव में खुला विरोध करेंगे। दूसरी ओर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की मोहल्ला काजी में हुई बैठक में भाजपा नेतृत्व को चेतावनी दी गई कि अगर करहल विधानसभा से घोषित प्रत्याशी रमा शाक्य को नहीं बदला तो संपूर्ण ब्राह्मण समाज पार्टी को समर्थन नहीं देगा और स्वयं का प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगा। इस मौके पर सत्यप्रकाश दुबे, पूर्व प्रधानाचार्य नरेश चंद्र भटेले, अनिल दुबे, असित दुबे, प्रमोद तिवारी, भुवनेश पांडेय, मुकेश पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed