{"_id":"82e6159252eed47b04c64ffa3c8dd0d7","slug":"biswadip-in-favor-and-against-pervez-marie-stake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्ष में विश्वदीप और विपक्ष में परवेज ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्ष में विश्वदीप और विपक्ष में परवेज ने मारी बाजी
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा रोड स्थित राजकीय इंटर कालेज के सभागार में महादेवी वर्मा की स्मृति में जनपद स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता स्वावलंबी नारी राष्ट्र के उत्थान का आधार है विषय पर हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता में जीआईसी के छात्र विश्वदीप चौहान ने पक्ष में प्रथम, मोहम्मद परवेज ने विपक्ष में प्रथम स्थान पाया। गौतम बुद्ध इंटर कालेज की छात्रा मेघा यादव ने पक्ष में द्वितीय और वंदना यादव ने विपक्ष में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं आरसी इंटर कालेज की छात्रा दीक्षा मिश्रा ने पक्ष में तृतीय और अनुषा राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाली टीमें 10 दिसंबर को राजकीय इंटर कालेज आगरा में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से छात्र-छात्राओं की प्रतिभाएं निखरती हैं। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही अन्य प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करना चाहिए। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अशोक यादव, रोहनलाल शाक्य और प्रशांत यादव ने निभाई। इस मौके पर कमल यादव, डीएस चौहान, राहुल गुप्ता, प्रदीप यादव, संतोष शाक्य आदि उपस्थित थे।