{"_id":"6508405f8b33946c1c0c35f4","slug":"bike-riding-miscreants-committed-robbery-worth-lakhs-from-bullion-traders-in-mainpuri-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सराफा व्यापारी से दिनदहाड़े लाखों की लूट, बाइक से आए बदमाश और जेवर से भरा बैग लूटकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सराफा व्यापारी से दिनदहाड़े लाखों की लूट, बाइक से आए बदमाश और जेवर से भरा बैग लूटकर फरार
Mon, 18 Sep 2023 06:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 18 Sep 2023 06:45 PM IST
सार
मैनपुरी में सराफा व्यापारी से दिनदहाड़े लाखों की लूट का मामला सामने आया है। यहां बाइक से बदमाश आए और जेवर से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
भोगांव थाना, मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यापारी से लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया। दिनदहाड़े जेवर से भरा बैग लूटने की वारदात से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से बात करके जानकारी जुटाई। थैले में लाखों के जेवर, चाबी आदि रखे हुए थे।
विज्ञापन
घटना भोगांव थाना क्षेत्र के कबीरगंज मोहल्ला की है। यहां के निवासी सराफा व्यापारी कमलेश कुमार वर्मा गांव छाछा में सराफ की दुकान किए हुए हैं। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे वह बाइक से दुकान खोलने जा रहे थे। बाइक जब हाईवे पर एक कॉलेज के पास पहुंची। तभी पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश पास आए। जब तक कमलेश कुछ समझ पाते बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक को रोक लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- VIDEO हवसी दरोगा: घर में घुसकर युवती से दरिंदगी, रंगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़ा...खौल उठा खून; बरसने लगे लात-जूते
विज्ञापन
बाइक रुकते ही बदमाशों ने गालियां देना शुरू कर दिया। बाइक पर लटका जेवर से भरा थैला लूट कर भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। सराफा व्यापारी ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि थैले में चार अंगूठी, एक जोड़ी झाले, एक जोड़ी टॉप्स, करधनी, पायल और दुकान की चाबी रखी थी।
यह भी पढ़ेंः- सुसाइड नोट पर छलका दर्द: 'भाई मेरी जानू को मेरी मौत की खबर जरूर देना', युवक ने लिखीं दिल दहलाने वाली बातें
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बदमाश छाछा की ओर भागे थे। कुछ दूर तक उन्होंने पीछा भी किया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। सीसीटीवी देखे गए तो तो कोई भी बाइक घटनास्थल पर रुकती नहीं दिखी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।