फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Bike riding couple died after being hit by speeding vehicle in Mainpuri

Mainpuri: हादसे ने छीन लिया दंपती का जीवन, छह महीने पहले ही हुई थी शादी; पत्नी के साथ जा रहा था ससुराल

Sun, 11 Feb 2024 04:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Feb 2024 04:02 PM IST
सार

मैनपुरी में सड़क हादसे में दंपती की मौत हो गई। छह महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। युवक पत्नी के साथ ससुराल जा रहा था। रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन
Bike riding couple died after being hit by speeding vehicle in Mainpuri
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। युवक पत्नी को लेकर अलीगढ़ से लखनऊ अपनी ससुराल जा रहा था। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। हादसा बिछवां थाना क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर हुआ।

विज्ञापन


मृतक दंपती गुड्डू और सर्वेश कुमारी मूल रूप से अलीगढ़ जिले के जवा थाना क्षेत्र के रफीपुर सिया (बेगबाबद) गांव के निवासी थे। गुड्डू (20) अपनी पत्नी सर्वेश कुमारी उम्र (19) के साथ लखनऊ ससुराल जा रहा था। देर शाम हाईवे पर चंद्रकमल विद्यालय के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

मौके पर ही तोड़ दिया दम

हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। तब तक आरोपी चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। जब तक घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाता दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। बाइक को हाईवे से किनारे कराया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने पहले हुई थी शादी

पुलिस ने परिवारवालों को जानकारी दी। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। परिजन ने बताया कि गुड्डू और सर्वेश की शादी छह माह पहले ही हुई थी। गुड्डू अलीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था। वह अपनी ससुराल जाने के लिए निकला था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed