{"_id":"579e0be54f1c1bdc762b8a48","slug":"bike-riders-in-a-road-accident-killed-three-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 31 Jul 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार शाम ट्रिपल राइडिंग, ऊपर से हेलमेट नहीं पहने होने की चूक तीन जिंदगी पर भारी पड़ी। डीसीएम की चपेट में आकर एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों और एक महिला की मौत हादसे में मौत हो गईं। एक बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के दौरान अनियंत्रित हुई डीसीएम भी एक गड्ढे में जाकर पलट गई, डीसीएम में फंसी बाइक में आग लग गई। मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
हादसा रविवार शाम करीब करीब 6:30 बजे हुआ और हादसे का शिकार हुई बाइक पर दो पुरुष, एक महिला और एक बच्ची (2) सवार थे। ये घिरोर से शिकोहाबाद की ओर जा रहे थे। बाइक चालक और सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। अरांव बार्डर के पास सामने से तेज गति से आई डीसीएम की चपेट में इनकी बाइक आ गई। बाइक और सवार लोग डीसीएम में फंस गए। बाइक में आग लग गई थी। हादसे के दौरान चालक भी डीसीएम से नियंत्रण खो बैठा और बाइक सड़क किनारे गड्डे में जाकर पलट गई। चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया। सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। सूचना पर थानाध्यक्ष घिरोर और अरांव चौकी फीरोजाबाद की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।