फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   bijalee vibhaag ke khilaaph phoota aakrosh, pradarshan

बिजली विभाग के खिलाफ फूटा आक्रोश, प्रदर्शन

Sun, 20 Nov 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 20 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
bijalee vibhaag ke khilaaph phoota aakrosh, pradarshan
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांशीराम कालोनी नगला कीरत में बिजली विभाग ने बिना रीडिंग के ही बढ़ाकर बिल भेज दिए हैं। बिल जमा नहीं करने पर उपभोक्ताओं को वसूली के नोटिस जारी किए हैं। जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है। लोगों ने रविवार को कालोनी में प्रदर्शन कर बिलों में संशोधन करने के बाद ही बिल वसूल कराए जाने की मांग की है। समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती के ड्रीम प्रोजेक्ट कांशीराम कालोनी नगला कीरत में लंबे समय से उपभोक्ताओं को बिजली बिल ही नहीं भेजे गए हैं। कुछ महीने पहले विभाग ने उपभोक्ताओं को बिना रीडिंग के ही बढ़ाकर बिल भेज दिए। उपभोक्ताओं ने जब बिजली के बढ़े हुए बिल जमा नहीं किए तो विभाग ने उनको वसूली के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। नोटिस में कहा है कि अगर बिल जमा नहीं किया गया तो आरसी जारी करने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को आक्रोशित उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि विभाग ने बिना रीडिंग लिए ही बढ़ाकर बिल भेजे हैं। इतना ही नहीं दबाव बनाने के लिए अब नोटिस देकर आरसी जारी करने तथा रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अमित, मनोज, अशोक, अजय कुमार, मुन्नी देवी, गीता देवी, छबीली बेगम, माया देवी, सरोज कुमारी, शारदा, सुनीता, मालती देवी, सुषमा देवी, आलोक कुमार, दिनेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed