फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Bicycles could be helpful in employment: Tejpratap

रोजगार में सहायक सिद्ध होंगी मिली साइकिलें: तेजप्रताप

Thu, 10 Nov 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 10 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bicycles could be helpful in employment: Tejpratap
कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नुमाइश मैदान में हुए जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने 1000 श्रमिकों को साइकिल, 125 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, 11 लाभार्थियों को व्हील चेयर, 42 लाभार्थियों को बैसाखी, 10 लाभार्थियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के राशन कार्ड, 35 छात्र-छात्राओं को एमडीएम बर्तन वितरित किए। अधिकारियों की मौजूदगी में शासन की प्राथमिकताएं बताईं।
विज्ञापन

सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने कहा साइकिल आपके रोजगार में काफी सहायक सिद्ध होगी। दूर दराज क्षेत्रों में पैदल नहीं जाना पड़ेगा। प्राइमरी शिक्षा प्राप्त कर रहे 1.57 हजार बच्चों को बर्तन उपलब्ध होंगे। सपा सरकार ने सभी वादे पूरे कर लिए हैं। सरकार ने गरीब बालिकाओं की उच्च शिक्षा के लिए सीमित संसाधनों में कन्या विद्या धन योजना के अंतर्गत प्रत्येक चयनित बालिका को 30 हजार रुपये दिए हैं।
विज्ञापन

विधायक सदर राजकुमार उर्फ राजू यादव ने कहा देश के किसी भी प्रदेश में कन्या विद्याधन, लैपटॉप वितरण नहीं किया गया है। विधायक किशनी बृजेश कठेरिया ने कहा कि समाजवादी सरकार ने दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास के लिए भी योजनाएं लागू की हैं। विधायक करहल सोबरन सिंह ने कहा सपा सरकार ने पांच साल में ही प्रदेश का कायाकल्प कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन साधना गुप्ता ने कहा प्रदेश सरकार ने सभी के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं लागू कीं। सीडीओ विजय कुमार गुप्ता, एसपी सुनील कुमार सक्सेना, खुमान सिंह वर्मा, अनुजेश प्रताप सिंह यादव, एसडीएम सदर राजेश यादव, बीएसए राम करण यादव, समाज कल्याण अधिकारी अजयवीर सिंह यादव, विकलांग कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद, अधिशासी अधिकारी रामपाल यादव, पूर्ति निरीक्षक संजय मिश्रा मौजूद थे। संचालन युवा कल्याण अधिकारी अजय त्रिवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed