{"_id":"57015ba64f1c1bbe1fc81377","slug":"bhagavaan-aadinaath-kee-jayantee-par-nikaalee-shobhaayaatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान आदिनाथ की जयंती पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान आदिनाथ की जयंती पर निकाली शोभायात्रा
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार दोपहर जैन समाज के अनुयायियों ने भगवान आदिनाथ जयंती पर शोभायात्रा निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग रथ के साथ चल रहे थे। करहल चौराहा स्थित बड़ा जैन मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा देर शाम झम्मनलाल मंडी पर पहुंचकर समाप्त हुई। आयोजकों ने बताया कि सात अप्रैल को यह यात्रा कंपिल के लिए रवाना होगी।
रविवार सुबह से ही करहल चौराहा स्थित बड़ा जैन मंदिर पर जैन समाज के लोग एकत्रित होना शुरू हो गए। वहां पर भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को रथ पर सवार किया गया। इससे पूर्व मंदिर में पूजा-अर्चना का दौर चला। दोपहर एक बजे के लगभग बड़ा जैन मंदिर से रथ में सवार भगवान आदिनाथ के विग्रह के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद थे। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह समाज के लोगों ने भगवान आदिनाथ के विग्रह की पूजा अर्चना की। शाम को शोभायात्रा झम्मनलाल मंडी पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान आयोजकों ने बताया कि सात अप्रैल को शोभायात्रा जैन समाज के पवित्र स्थान कंपिल के लिए रवाना होगी। शोभायात्रा के दौरान पंडित शिवचरन लाल, डाक्टर सुशील जैन, आदित्य जैन, पंडित अनंत जैन, पियूष जैन, देवेश जैन, विशाल जैन आदि मौजूद थे।