{"_id":"5860065f4f1c1b5221eeaed2","slug":"bhaajapa-neta-ke-putr-ne-golee-maar-kee-khudakushee","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के पुत्र ने गोली मार की खुदकुशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के पुत्र ने गोली मार की खुदकुशी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के वरिष्ठ भाजपा नेता और पचौरी कंपाउंड निवासी शिवओंकार नाथ पचौरी के बेटे ने रविवार देर शाम घर के बाथरूम में लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मौके पर बड़ी संख्या में भाजपाई पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक शव बाथरूम में पड़ा था और पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
पचौरी कंपाउंड में भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवओंकार नाथ पचौरी रहते हैं। वे पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे हैं। रविवार रात लगभग 8:15 बजे उनका बेटा आशुतोष पचौरी उर्फ आशु बाजार से मूंगफली खरीद कर लाया। बताया जाता है कि कुछ देर बाद घर के बाथरूम से गोली चलने की आवाज आई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवारीजन वहां पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। परिवार वालों ने अनहोनी की आशंका पर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो अंदर आशु की लाश पड़ी हुई थी। उसने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को सिर में गोली मार ली थी। परिवार वालों ने बताया कि आशु को डिप्रेशन की शिकायत थी और उसका इलाज चल रहा था। आशु गन हाउस चलाता था। आशु सबसे बड़ा बेटा था। उसकी शादी हो चुकी है और दो बच्चे भी हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली के मुताबिक आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।