फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Began the day in line at the attack and sticks

दिनभर लगे लाइन में, मिले धक्के और लाठियां

Sat, 12 Nov 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 12 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Began the day in line at the attack and sticks
दिनभर लगे लाइन में, मिले धक्के और लाठियां - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन बाद भी अभी तक हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को भी शहर से देहात तक जबरदस्त भीड़ बैंक की शाखाओं में देखने को मिली। इसके चलते कई बार पुलिस को लाठियां फटकार कर स्थिति को काबू में करना पड़ा। वहीं धक्का मुक्की के चलते बेवर में दो महिलाओं के हाथ में फैक्चर हो गया जबकि दो अन्य बेहोश हो गईं। बैंकों में अव्यवस्थाओं के चलते लोगों में रोष है। वहीं अधिकारियों का दावा है कि कोशिश की जा रही है कि किसी को परेशानी न हो।
विज्ञापन

शनिवार को भी सुबह आठ बजे से ही विभिन्न बैंकों की शाखाओं पर भीड़ लगना शुरू हो गई। यह और बात है कि बैंकों की शाखाएं 9:30 बजे के बाद ही खुलीं। इसके चलते लंबी लाइनें कमोबेश सभी बैंकों के बाहर देखने को मिली। शनिवार को भीड़ पिछले दो दिनों की तुलना में अधिक रही। बेवर की बैंक ऑफ इंडिया शाखा और भारतीय स्टेट बैंक शाखा में शनिवार को रिकार्ड तोड़ भीड़ रही। बैंक ऑफ इंडिया बेवर में लगी लाइन में धक्कामुक्की होने के कारण ग्राम हसनपुर मोटा निवासी सत्यवती और कस्बा के मोहल्ला शिवनगर कालोनी निवासी कुसमा देवी घायल हो गईं। दोनों के हाथ में फैक्चर हो गया।
विज्ञापन

ग्राम रसूलाबाद निवासी शकुंतला देवी और शीलवंत निवासी गायत्री देवी भीड़ में बेहोश हो गईं। उन्हें पुलिस ने अस्पताल भेजा। वहीं करीब 11:30 बजे ग्राम शोभनपुर निवासी शशी देवी अपनी पुत्री प्रियंका के साथ बैंक में 70 हजार रुपये जमा करने आई थीं। उनकी पुत्री बैग रखकर फार्म भरने लगी। इतने में किसी ने बैग पार कर दिया। पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज भी देखे लेकिन कोई पता नहीं चला। शक के आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशनी में सुबह आठ बजे से ही बैंक के बाहर कतारें लग गईं। कार्यालय खुलने पर बताया गया कि सिर्फ रुपये उनके खाते में जमा किए जाएंगे अभी खुले नोट नहीं मिलेंगे। इससे लोगों को काफी निराशा हुई। बुजुर्ग व महिलाएं दिनभर पैसा जमा कराने के लिए धक्के खाते रहे।
घिरोर में भारतीय स्टेट बैंक में केवल एक काउंटर ही लगाया गया। इसके चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस तैनात करनी पड़ी।
भोगांव में पांच सौ व एक हजार के नोट बदलने के लिए बैंकों एवं पोस्ट आफिस में भीड़ जमा रही। उक्त लोगों को बैंकों से दो हजार के नए नोट वितरित किए। भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को छोड़कर अन्य किसी भी बैंक के एटीएम के कार्य न करने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पोस्ट आफिस में 12 बजे के बाद जैसे ही पैसा लेकर कर्मचारी घुसे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।  

कुरावली में बैंक का गेट बंद करने पर हंगामा
कुरावली। कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ इंडिया, आर्यावर्त किसान ग्रामीण बैंक की शाखाओं के गेट चार बजे बंद कर दिए गए। इसके कारण कस्बा व क्षेत्रीय लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं लोगों ने एसडीएम सदर से शिकायत की और हंगामा किया। तब कहीं जाकर पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पुन: काम शुरू हुआ।

सरकार ने एक हजार व पांच सौ रुपये के नोट बदलने और खाते में जमा कराने के आदेश दिए हैं। इसके चलते बैंक की शाखाओं को शाम आठ बजे तक खोलने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी कस्बा स्थित बैंक की शाखाओं के कर्मचारी चार बजे ही बैंक का काउंटर छोड़ रहे हैं। शनिवार की शाम चार बजे कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में भीड़ के बाद भी कर्मचारियों ने काउंटर छोड़ते हुए कैश जमा करने से मना कर दिया। इस पर बैक परिसर में अंदर मौजूद लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। एसडीएम के निर्देश पर बैंक मैनेजर एके बंसल ने बैंक परिसर में कर्मचारियों को बुलाकर काम शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद काउंटर पर दोबारा कैश वापस आया।
फोटो-56 कुरावली स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में परेशान खड़े उपभोक्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed