फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   basapa ke teen pratyaashiyon kee jamaanat jabt

बसपा के तीन प्रत्याशियों की जमानत जब्त

Sat, 11 Mar 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 11 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
basapa ke teen pratyaashiyon kee jamaanat jabt
जमानत जब्‍त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विधायक बनने की ख्वाहिश पाले मैदान में उतरे बहुत से नेताजी तो अपनी जमानत तक बजा सके।  चार विधानसभा सीटों पर ताल ठोक रहे 43 प्रत्याशियों मेें से 34 की तो जमानत जब्त हो गई। महज नौ प्रत्याशी ही अपनी जमानत बचाने में कामयाब हुए। इनमें कई तो ऐसे भी हैं जो किसी ने किसी पार्टी से जुड़े हुए हैं। जिले की चार सीटों में से बसपा के तीन प्रत्याशियों की भी जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन


 चुनाव आयोग के नियमानुसार यदि किसी प्रत्याशियों को कुल मतदान के छठवें हिस्से के भी वोट नहीं मिलते तो उसकी जमानत जब्त हो जाती है। आमतौर पर निर्दलीय प्रत्याशियों के अलावा कुछ छोटे दलों के प्रत्याशियों की जमानत जब्त होती है। जिले में चारों विधानसभाओं में कुल 43 प्रत्याशी खड़े हुए थे। इनमें से मैनपुरी में 12 में,  भोगांव में 10, किशनी में 11 और करहल में 10 में से आठ की जमानत जब्त हो गई। मतगणना के बाद इन 43 प्रत्याशियों में से कुल 34 प्रत्याशियों की जमानत ही जब्त हो गई। इनमें भोगांव, किशनी और करहल में तो कई पार्टियों के प्रत्याशियों की भी जमानत जब्त हो गई। परिणाम आने के बाद ऐसे प्रत्याशी और पार्टियों के पदाधिकारियों के लिए यह किसी झटके से कम नहीं था। अब उक्त पार्टियों के पदाधिकारी अब इस उधेड़बुन में हैं कि आखिर कहां कमी रह गई जो मतदाताओं ने उन्हें इतनी बुरी तरह नकार दिया।
विज्ञापन

इनकी हुई जमानत जब्त
किशनी से बसपा प्रत्याशी कमलेश कुमारी, भोगांव से बसपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह और करहल सीट से दलवीर सिंह अपनी जमानत नहीं बचा पाए। करहल से रालोद प्रत्याशी कौशल यादव, जन अधिकार मंच के किशनी से सुमन दिवाकर और मैनपुरी सीट से जन अधिकार मंच के प्रत्याशी विनय वर्मा की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस सीट से कितनों की हुई जमानत जब्त
मैनपुरी         9
भोगांव        8
किशनी        9
करहल        8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed