फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Bank remain closed pending clearance of 100 million

बैंकें बंद रहने से 100 करोड़ की क्लीयरेंस अटकी

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Bank remain closed pending clearance of 100 million
मैनपुरी। पिछले चार दिनों से बैंक बंद रहने के चलते जिले में लगभग 100 करोड़ रुपये की क्लीयरेंस अटक गई। वहीं अधिकांश एटीएम में कैश खत्म हो गया। कहीं कैश नहीं का बोर्ड लगाया गया तो कहीं एटीएम के शटर ही बंद कर दिए गए। इससे ग्राहकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। त्योहारी सीजन में बैंकें  बंद रहने से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

इस सप्ताह बैंकों में चार दिन का अवकाश पड़ने के चलते ग्राहकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बैंक में बुधवार को नवमी और गुरुवार को विजय दशमी का अवकाश रहा। शुक्रवार को बैंक शाखा खुलीं भी तो नियमित ढंग से कार्य नहीं हो सका। 24 अक्तूबर को मोहर्रम और 25 को रविवार का अवकाश होने के चलते जिले में लगभग 100 करोड़ रुपये की क्लीयरेंस प्रभावित हुई। सबसे ज्यादा परेशानी बाजार में खरीदारी करने जाने वाले लोगों को हुई। रविवार तक अधिकांश एटीएम में कैश समाप्त हो गया। जिस एटीएम में कैश होने की जानकारी मिलती लोग उसी एटीएम में पहुंच जाते। अधिकांश एटीएम में या तो कैश नहीं का बोर्ड लगा दिया गया या फिर शटर ही बंद कर दिए गए। इससे लोगों को खरीदारी में काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


बैंक बंद रहने से लगभग 100 करोड़ की क्लीयरेंस अटकी है। वहीं जिले के सभी एटीएम में पर्याप्त कैश लोड करने के निर्देश दिए गए थे। एटीएम बंद नहीं किए जाने चाहिए। सोमवार को बैंक शाखाएं खुलने से ग्राहकों को परेशानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

                                      - वीरेंद्र सिंह चौहान, अग्रणी जिला प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed