{"_id":"6a7a12917b3046280f06b35c","slug":"bangle-markets-decked-out-colorful-bangles-catching-womens-fancy-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-164534-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सजे चूड़ी बाजार, महिलाओं को भा रहे रंग-बिरंगे कंगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सजे चूड़ी बाजार, महिलाओं को भा रहे रंग-बिरंगे कंगन
Mon, 10 Aug 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। हरियाली तीज का पर्व नजदीक आते ही चूड़ी बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर रंग-बिरंगी चूड़ियों और कंगनों की आकर्षक रेंज सजाई गई है। महिलाएं पसंद के अनुसार चूड़ियों की खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं। हरे, लाल, गुलाबी, पीले और चटख रंगों की चूड़ियां महिलाओं को खास तौर पर पसंद आ रही हैं।
भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक हरियाली तीज का पर्व 15 अगस्त को मनाया जाएगा। तीज के लिए सुहागिनों ने सुंदर-सुंदर चूड़ियों की खरीदारी शुरू कर दी है। दुकानदारों ने कांच की चूड़ियों के साथ लाख और मेटल के कंगन की नई डिजाइन मंगवाई हैं। कुछ दुकानों पर नग वाली, डिजाइनर और कंगन की भी अलग-अलग वैरायटी उपलब्ध है। बाजार में महिलाओं की भीड़ बढ़ने से दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
दुकानदार ने बताया कि बाजार में महिलाएं चूड़ियों के साथ मैचिंग कड़े भी खरीद रही हैं। कई महिलाएं पारंपरिक डिजाइन पसंद कर रही हैं, जबकि युवतियों में नए और आकर्षक डिजाइन वाली चूड़ियों का क्रेज देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
बजाजा बाजार के चूड़ी विक्रेता असलम खान लल्ला ने बताया कि हरियाली तीज के लिए इस बार महिलाओं में चूड़ियों को लेकर काफी उत्साह है। तीज को ध्यान में रखते हुए कांच, लाख और मेटल की कई नई डिजाइन वाली चूड़ियां मंगाई गई हैं। चूड़ी सेट की कीमत 50 से लेकर 350 रुपये है। वहीं, कंगन सेट के दाम 250 रुपये से 1200 रुपये तक हैं।