{"_id":"64a15a2bee14baee2107cb2d","slug":"ban-on-relieving-applicants-of-sixty-nine-thousand-teacher-recruitment-in-inter-district-transfer-in-mainpuri-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों का अंतर्जनपदीय तबादला: इन आवेदकों को लगा बड़ा झटका, कार्यमुक्त होने से ठीक पहले लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों का अंतर्जनपदीय तबादला: इन आवेदकों को लगा बड़ा झटका, कार्यमुक्त होने से ठीक पहले लगी रोक
Sun, 02 Jul 2023 04:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 02 Jul 2023 04:36 PM IST
सार
मैनपुरी में शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में कुछ आवेदकों को बड़ा झटका लगा है। कार्यमुक्त होने से ठीक पहले इन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
ट्रांसफर (सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया में शामिल 69 हजार शिक्षक भर्ती के आवेदकों को बड़ा झटका लगा है। शासन के निर्देश के बाद स्थानांतरण प्रक्रिया में शमिल शिक्षकों के कार्यमुक्त होने पर रोक लगा दी गई है। रविवार को बीएसए कार्यालय पर अवकाश के दिन भी ज्वॉइनिंग और रिलीविंग का कार्य चलता रहा।
विज्ञापन
तीन जुलाई से स्कूल खुलने जा रहे हैं। ऐसे में सभी शिक्षक अवकाश के बाद पहले दिन से ही अपने स्थानांतरित जनपद में कार्यभार ग्रहण करना चाहते हैं। शासन के निर्देश पर रविवार को भी शिक्षकों की ज्वॉइनिंग और रिलीविंग के लिए बीएसए कार्यालय खुला रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP News: प्रेमिका की दूसरी जगह तय हो गई शादी तो शैतान बना प्रेमी, घर में घुसकर की ऐसी हालत...देखकर कांप गई रूह
विज्ञापन
बीएसए दीपिका गुप्ता ने शासन के निर्देश पर 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल रिलीविंग के लिए पहुंचे शिक्षकों की रिलीविंग पर रोक लगा दी। वहीं जो शिक्षक बाहरी जनपदों से 69 हजार शिक्षक भर्ती में चयन पाने वाले थे उन्हें कार्यभार भी ग्रहण नहीं कराया।
यह भी पढ़ेंः- चंबल का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते
बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि रविवार को 10 शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण किया है जबकि 40 शिक्षक कार्यमुक्त होकर बाहरी जनपदों के लिए गए हैं। बीएसए ने बताया कि शासन के आदेश पर 69 हजार शिक्षक भर्ती से नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों के स्थानांतरण पर रोक लगाई गई है।