{"_id":"583c706d4f1c1b0c1ede5873","slug":"balajipurm-defeated-the-king-s-garden","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा का बाग ने बालाजीपुरम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा का बाग ने बालाजीपुरम को हराया
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
राजा का बाग ने बालाजीपुरम को हराया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिश्चियन मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला सोमवार को बालाजीपुरम और राजा का बाग क्लब के बीच हुआ। इस मुकाबले में राजा का बाग क्लब ने बालाजीपुरम को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया है।
रविवार से नगर के क्रिश्चियन मैदान में स्वर्गीय खरगजीत मिश्र क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत की गई है। सोमवार को टूर्नामेंट का दूसरा मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी बालाजीपुरम की टीम ने 30 ओवर के मुकाबले में 23वें ओवर में सभी विकेट खोकर 123 रन बनाए। टीम की ओर से अभय प्रताप ने 28, राजन ने 17 और रजत ने 12 रन बनाए। 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी राजा का बाग क्लव ने सात विकेट से जीत लिया। टीम के बल्लेबाज अंकुर ने नाबाद 57 रनों का योगदान दिया। विशाल ने 21 रन, रंजीत ने 20 रन बनाए। मंगलवार का मुकाबला बरनाहल और गोला बाजार की टीम के मध्य खेला जाएगा। टूर्नामेंट में अंपायरिंग चंद्रभान शुक्ला, अतुल सक्सेना, कमेंट्री रिंकू और स्कोरिंग शिवम गुप्ता ने की।