{"_id":"150d6d4512643834fab6f11939ed47d6","slug":"bajrang-dal-azam-blew-mannequin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग दल ने फूंका आजम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग दल ने फूंका आजम का पुतला
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। भांवत चौराहा स्थित रेलवे क्रासिंग पर बजरंग दल के लोगों ने कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला फूंका। आजम खां ने वाल्मीकि समाज को मुसलमान बनने की बात कहकर लोकतंत्र का भद्दा मजाक उड़ाया है। उनके विवादित बयान से लोगों में आक्रोश है।
शुक्रवार को नगर संयोजक सृजन चौहान के नेतृत्व में आजम खां का पुतला फूंक डाला। नगर संयोजक सृजन चौहान ने कहा कि आजम खां जैसे नेता का इस पावन भूमि पर होना दुर्भाग्य है। सपा को यह मालूम होना चाहिए कि वे केवल मुस्लिम वोटों से ही पूर्ण बहुमत लेकर नहीं आए हैं। सपा मुखिया को कार्रवाई कर आजम खां को पार्टी से बाहर निकालना चाहिए ताकि जनता का विश्वास सत्ताधारी पार्टी पर बना रहे। उन्होंने कहा कि बजरंग दल वाल्मीकि समाज पर हो रहे अत्याचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि ऐसा होता है तो हम पूरा हिंदू समाज एकजुट होकर इसका पुरजोर विरोध करेंगे। आजम खां से मंत्री पद वापस न लिए जाने तक हम इसका विरोध करते रहेंगे और हिंदू समाज को जागरूक करेंगे। क्योंकि ऐसे नेता के पास इतनी बड़ी ताकल होना इंसानियत के लिए खतरा साबित हो सकती है। इस मौके पर किशन चौहान, समर, हनी, विपिन, विष्णु, पुनीत, सचिन, दीपक, राहुल आदि मौजूद थे।