फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Baba's bulldozer roared in Akhilesh's stronghold karhal chairman's property was demolished

करहल उपचुनाव: अखिलेश के गढ़ में गरजा बाबा का बुलडोजर, सपा चेयरमैन की प्रॉपर्टी ध्वस्त; निगरानी को पुलिस तैनात

Mon, 22 Jul 2024 06:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Jul 2024 06:55 PM IST
सार

करहल उपचुनाव से पहले अखिलेश के गढ़ में बाबा का बुलडोजर गरजा। सपा चेयरमैन की प्रॉपर्टी ध्वस्त कर दी गई। जर्जर भवन की निगरानी के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन
Baba's bulldozer roared in Akhilesh's stronghold karhal chairman's property was demolished
चेयरमैन की पत्नी का मैरिज होम ध्वस्त कर दिया गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में करहल सीट पर उपचुनाव होना है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के कन्नौज से सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई है। उपचुनाव से पहले योगी सरकार ने यहां बड़ी कार्रवाई की है। यहां करहल नगर पंचायत से सपा के अब्दुल नईम चेयरमैन हैं। 

विज्ञापन


प्रशासन ने उनकी पत्नी के मैरिज होम पर बुलडोजर चलाकर अधिकांश भाग गिरा दिया। वहीं बचे हुए भाग को भी बुलडोजर से जर्जर कर दिया। इसके बाद सोमवार को बुलडोजर हटा लिए गए। यहां भारी संख्या में तैनात पुलिस बल भी वापस लौट गया। प्रशासन ने भवन में खतरा होने का बोर्ड बाहर लगा दिया है। यह मैरिज होम तालाब की जमीन पर बना था। 

विज्ञापन

चेयरमैन अब्दुल नईम की पत्नी फरजाना बेगम के मैरिज होम को ध्वस्त कराने की कार्रवाई रविवार को प्रशासन ने शुरू की थी। एसडीएम करहल नीरज द्विवेदी और सीओ करहल संतोष कुमार की मौजूदगी में मैरिज होम पर बुलडोजर चलवाए गए थे। कोई बवाल न हो इसके लिए जिले भर का पुलिस बल और पीएसी भी तैनात की गई थी।
 

रविवार को रात 8.20 बजे तक बुलडोजर मैरिज होम को गिराने का काम करते रहे। इसके बाद काम रोक दिया गया था। लेकिन पुलिस बल तैनात था। सोमवार को भी सुबह काम शुरू हुआ। बुलडोजर से मैरिज होम के बचे हुए भाग को जर्जर कर दिया गया। 
 
विज्ञापन

इसके बाद सभी बुलडोजर वहां से भेज दिए गए। धीरे-धीरे पुलिस बल को भी दोपहर तक हटा लिया गया। इसके बाद यहां राजस्व विभाग की ओर से भवन जर्जर होने और रास्ता बंद होने का एक बोर्ड लगा दिया गया। जर्जर भवन से कोई हादसा न हो जाए इसके लिए चार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed