Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   18 people sustained burns from fireworks; three referred to Saifai.

Mainpuri News: आतिशबाजी से 18 लोग झुलसे, तीन सैफई रेफर

Mon, 09 Nov 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 09 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
18 people sustained burns from fireworks; three referred to Saifai.
फोटो 23 आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती अंशुल यादव। संवाद
मैनपुरी। दिवाली के त्योहार पर आतिशबाजी से करीब 18 लोग झुलस गए। इनमें सात बच्चे भी शामिल हैं। तीन घायलों को आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई रेफर किया गया। रविवार शाम अलग-अलग स्थानों पर हादसों में लोग घायल हुए। घायलों को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 14 को छुट्टी दे दी गई। एलाऊ के गांव विरतिया निवासी 16 वर्षीय आयुष रविवार रात आतिशबाजी चला रहा था। किसी ने जलता पटाखा उसकी जेब में रख दिया, जिससे वह झुलस गया। दन्नाहार के गांव रठेरा निवासी 18 वर्षीय अंशुल कुमार की जेब में गंधक पोटाश रखा था। आतिशबाजी की चिंगारी गिरने से उसमें धमाका हुआ। वह घायल हो गया और उसे आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव पड़रिया निवासी 11 वर्षीय कृष्ण सोमवार सुबह फुलझड़ी चलाते हुए झुलस गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कई अन्य लोग भी आतिशबाजी से घायल हुए। इनमें ढाई वर्षीय शिव्या, 10 वर्षीय आयुष, 10 वर्षीय अंश, 11 वर्षीय किशन, नौ वर्षीय शिवांग और आठ वर्षीय गगन जैसे बच्चे शामिल। लक्ष्य, संदीप, विपिन, पूजा, रामू, किशन, पुष्पा और प्रीति जैसे वयस्क भी झुलसे। इन सभी को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। आयुष (घिरोर) और संदीप को आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई रेफर किया गया है। नगला गुलाल निवासी राजीव कुमार अन्य बच्चों के साथ पटाखे चला रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला ऋषि वहां पहुंचा। एक पटाखा फुस्स होकर बुझ गया था। ऋषि उसे उठाकर मुंह से फूंकने लगा, तभी अचानक पटाखे में विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से बालक का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। पीआरवी और थाना बेवर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी जुटाई। इसके बाद घायल बालक को सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed