फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Avoid the use of chemical fertilizers, farmers: DM

रसायनिक खादों के प्रयोग से बचें किसान: डीएम

Fri, 22 Apr 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 22 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Avoid the use of chemical fertilizers, farmers: DM
रसायनिक खादों के प्रयोग से बचें किसान: डीएम किसान दिवस में डीएम ने जैविक खाद डालने पर दिया - फोटो : अमर उजाला
किसानों को जागरूक करने के लिए सभी विकास खंडों पर गोष्ठियां कराई जाएं। इसमें दूरदराज ग्रामीण अंचलों के किसानों का प्रतिभाग सुनिश्चित कराया जाए। उक्त निर्देश जिलाधिकारी लोकेश एम ने विकास भवन में आयोजित किसान दिवस के मौके पर किसानों की समस्याओं को सुनने के दौरान दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि किसानों की समस्याओं का तत्काल प्रभावी निराकरण हो। किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों को अधिकारी मौके पर जाकर निस्तारित करें। प्रदेश सरकार ने किसानों को सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराया। खाद, बीज, कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान को सीधे किसानों के खातों में भेजकर बिचौलियों से मुक्ति दिलाई। अधिकारी शासन की मंशा के अनुसार किसानों के हित में कार्य करें। उन्होंने किसानों से कहा कि यदि कोई समस्या हो तो बताएं, उसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान दिवस में टोडरपुर के कृषक ने बताया कि एक माह से उसका ट्रांसफार्मर खराब है। कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। हरचंद्रपुर के किसान ने बताया कि बंबा की सफाई न होने के कारण फसल जलमग्न हो जाती है। सिकंदरपुर के किसान ने गांव के तालाब में पानी भरवाने, फॉगिंग कराने, उझईया फकीरपुर के किसान ने अपात्रों को लोहिया आवास देने। खटिकपुर के कृषक ने गांव के ऊपर से निकल रहे हाईटेंशन तारों को ठीक कराने की शिकायत की। डीएम ने सभी समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए। उद्यान अधिकारी, कृषि रक्ष अधिकारी ने किसानों को दवाओं, डीएपी की मात्रा के बारे में बताया। उप निदेशक कृषि यूवी सिंह गौतम, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य बी लाल, जिला अग्रणी प्रबंधक कृषि वैज्ञानिक डाक्टर शंकर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार सहित अधिकारी व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed