फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   attempts to stop bjp candidate sp singh baghel car in mainpuri youth raised slogans in support of samajwadi party

UP Election 2022: भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल की गाड़ी रोकने की कोशिश, युवाओं ने समाजवादी पार्टी के समर्थन में की नारेबाजी

Sat, 12 Feb 2022 09:31 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 12 Feb 2022 09:31 PM IST
सार

करहल विधानसभा सीट से सपा से खुद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा ने केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया है। शनिवार दोपहर एसपी सिंह समर्थकों के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए निकले थे। नगला कुरियन गांव के पास सपा समर्थकों ने सड़क पर आकर उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की। 

विज्ञापन
attempts to stop bjp candidate sp singh baghel car in mainpuri youth raised slogans in support of samajwadi party
भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय कानून राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करहल विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए निकले भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय कानून राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल की गाड़ी सपा समर्थकों ने शनिवार दोपहर रोकने की कोशिश की। इस दौरान सपा का झंडा लहराते हुए समर्थन में नारेबाजी की।

विज्ञापन


करहल विधानसभा सीट से सपा से खुद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा ने केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया है। शनिवार दोपहर एसपी सिंह समर्थकों के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए निकले थे। नगला कुरियन गांव के पास सपा समर्थकों ने सड़क पर आकर उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की। इस दौरान समाजवादी पार्टी का झंडा लहराते हुए युवाओं ने पार्टी और अखिलेश यादव के समर्थन में नारेबाजी की। एसपी सिंह बघेल के साथ चल रहे भाजपा नेताओं ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस विरोध प्रदर्शन में शामिल युवाओं की तलाश कर रही है। एसपी अशोक कुमार राय का कहना है कि शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जनसभा के दौरान की गाली गलौज
करहल विधानसभा क्षेत्र में मीठेपुर के पास गांव कुम्हेरी में जनसभा के दौरान चार दिन पहले प्रो. एसपी सिंह बघेल के साथ सपा समर्थकों ने गाली गलौज की। शनिवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed