फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ATM queue grew longer than banks

बैंकों से ज्यादा अब एटीएम पर बढ़ी कतार

Fri, 25 Nov 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 25 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
ATM queue grew longer than banks
बैंकों से ज्यादा अब एटीएम पर बढ़ी कतार - फोटो : अमर उजाला
नोट बंदी के बाद शुरू हुई परेशानी से अभी हाल फिलहाल लोगों को निजात मिलती नहीं दिख रही है। करेंसी चेंज बंद होने के बाद बैंकों में लाइन से राहत मिली लेकिन लोग एटीएम पर जाकर अटक गए। शुक्रवार सुबह से लेकर शाम तक लोग घंटों एटीएम से पैसे निकालने के लिए लाइन में लगे रहे। कारण, जिले की अधिकांश बैंकों में सुबह से ही कैश नहीं है का बोर्ड टंग जाता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बैंकों में सुबह से ही कैश नहीं है का बोर्ड टंगा मिला। इसके चलते जो लोग चेक से राशि निकालने पहुंचे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। उनकी परेशानी तब और बढ़ गई जब वे लोग एटीएम पहुंचे। उसमें भी जिले के आधे से ज्यादा एटीएम में पैसा ही नहीं था। जिन एटीएम में नोट थे उन पर लंबी लाइनें लगी हुईं थीं। इसके चलते कुछ लोग जहां निराश होकर घर लौट गए। वहीं अन्य लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ा। यह हाल शहर से लेकर देहात तक सभी बैंकों की शाखाओं और एटीएम में देखने के लिए मिला।
विज्ञापन

करहल में शुक्रवार को भी बैंक शाखाओं पर लगी रही। स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक आफ इंडिया और आयार्वत क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक पर सुबह से खातेदारों की लंबी लाइन लग गई। इनमें कोई नोट जमा कराने वाला था तो कोई नोट निकालने वाले। बैंकों के बाहर वे लोग भी अपने इक्का दुक्का बचे पुराने नोट बदलने के लिए भटकते नजर आए, जिनका किसी भी बैंक में खाता नहीं है। बैंकों में अभी दो हजार रुपये का ही नया नोट आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कुसमरा में शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया में कैश न होने से केवल जमा करने वालों की लाइन लगी रही। शाम चार बजे तक कैश के लिए उपभोक्ता बैंक के बाहर जमे रहे। सुबह सात बजे से ही कैश के लिए कतारें लग गई। कैश पाने के लिए उपभोक्ताओं में मारा मारी दिखी। पुलिस ने भीड़ पर बमुश्किल काबू पाया। एक बजे के बाद बैंक में कैश खत्म होने की सूचना मिलते ही सैकड़ों उपभोक्ता निराश होकर लौट गए।  


लाइन में लगे लोगों को बांटे फल
ज्योंति (ब्यूरो)। नगर में स्टेट बैंक बैंक ऑफ इंडिया में लाइन में लगे पुरुष महिला को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फल वितरण किए। इस दौरान सौरभ चौहान, गोविंद भदौरिया, अतुल पृथ्वीराज चौहान, केशव पंडित, रिंकू चौहान विनय चौहान, पंकज पाठक, श्रीकांत शाक्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed